लाइव न्यूज़ :

Assembly elections: शराब पीना बुरी चीज नहीं और पूरी दुनिया में लोग पीते हैं, गुजरात में बैन, डॉक्टर और अधिकारी भी पीते हैं, आप प्रत्याशी ने की टिप्पणी

By भाषा | Updated: September 22, 2022 21:39 IST

Assembly elections: ‘आप’ नेता जगमाल वाला ने बुधवार शाम को की टिप्पणी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात को ‘‘बदनाम’’ करने और शराब की खपत को बढ़ावा देने के लिए उनसे माफी मांगने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देपूरी दुनिया में लोग शराब पीते हैं जबकि केवल गुजरात में ही इस पर रोक है।बड़े डॉक्टर, आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी शराब पीते हैं। लोगों को इसकी लत से बचने से आगाह करते हैं।

अहमदाबादः गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के एक उम्मीदवार ने बुधवार को यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया कि शराब पीना बुरी चीज नहीं है और पूरी दुनिया में लोग शराब पीते हैं जबकि केवल गुजरात में ही इस पर रोक है।

उन्होंने कहा, यहां तक बड़े डॉक्टर, आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी शराब पीते हैं। हालांकि, वे लोगों को इसकी लत से बचने से आगाह करते हैं। ‘आप’ नेता जगमाल वाला द्वारा बुधवार शाम को की गई इस टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात को ‘‘बदनाम’’ करने और शराब की खपत को बढ़ावा देने के लिए उनसे माफी मांगने की मांग की।

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले की सोमनाथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए जगमाल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। जगमाल ने कहा, ‘‘दुनिया में 196 देश हैं, जिनमें 800 करोड़ लोगों रहते हैं।

इन सभी 196 देशों में शराब पीने की आजादी है। अकेले भारत की आबादी 130-140 करोड़ है, और पूरे देश में शराब पीने की आजादी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केवल 6.5 करोड़ की आबादी वाले गुजरात में शराब प्रतिबंधित है। यह साबित करता है कि शराब खराब नहीं है। बड़े डॉक्टर, आईएएस और आईपीएस अधिकारी शराब का सेवन करते हैं।’’

हालांकि, ‘आप’ नेता ने आगाह किया कि शराब का अत्याधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता यग्नेश दवे ने जगमाल की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि जगमाल वाला को अपनी टिप्पणी से राज्य को बदनाम करने के लिए गुजरात से माफी मांगनी चाहिए।

 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालगुजरातमहात्मा गाँधीMahatma Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल