लाइव न्यूज़ :

वाहन से कुचलकर मां की मौत, दो महीने के सुनहरे लंगूर का हृदय विदारक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2023 18:39 IST

असमः पशु प्रेमियों और संरक्षणवादियों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का आह्वान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमां को उठाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।सुनहरा लंगूर एक लुप्तप्राय प्रजाति है। सुनहरा लंगूर पश्चिमी असम के एक छोटे से क्षेत्र और पड़ोसी भूटान की तलहटी में पाया जाता है।

धुबरीः पश्चिमी असम में दो महीने के सुनहरे लंगूर का एक हृदय विदारक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उसे एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मारी गई अपनी मां को उठाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। वहीं पशु प्रेमियों और संरक्षणवादियों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का आह्वान किया है।

सुनहरा लंगूर एक लुप्तप्राय प्रजाति है। सुनहरा लंगूर पश्चिमी असम के एक छोटे से क्षेत्र और पड़ोसी भूटान की तलहटी में पाया जाता है। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को बोंगाईगांव जिले के काकोइजाना इलाके में मादा लंगूर और उसका बच्चा भोजन की तलाश में एक पेड़ से नीचे उतरे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने मादा लंगूर को टक्कर मार दी।

वायरल वीडियो में, शिशु लंगूर रोते हुए अपनी मृत मां को जगाने की कोशिश करते हुए दिख रहा है। वह लगभग एक घंटे तक उसी जगह पर बैठा रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे वहां से हटा दिया। पिछले तीन दिनों में क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन द्वारा सुनहरे लंगूर को कुचले जाने की यह दूसरी घटना है।

कोकराझार जिले के नायकगांव इलाके में बुधवार को इसी तरह से एक वयस्क सुनहरा लंगूर मारा गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन का बनाने के लिए कई पेड़ों को काट दिया गया है, जिसके कारण इन जानवरों को दूसरी ओर जाने के लिए सड़क पार करने को मजबूर होना पड़ता है।

टॅग्स :असमसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो