लाइव न्यूज़ :

कोई भी मसला हमारे लिए 'विराट' और 'गंभीर' नहीं, यूपी पुलिस ने 112 सेवा का किया मजेदार प्रमोशन, पोस्ट हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2023 14:40 IST

यूपी पुलिस द्वारा इस पोस्‍ट के साथ, इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच सोमवार को मुकाबले के बाद गौतम गम्‍भीर और विराट कोहली के बीच हुई तीखी बहस की तस्‍वीर भी डाली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को आईपीएल के मैच में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई बहस को लेकर यूपी पुलिस ने मीम बनाया है। यूपी पुलिस ने इस घटना पर मजेदार मीम बनाकर अपनी डायल 112 सेवा का प्रमोशन किया है।

लखनऊः यहां के इकाना स्‍टेडियम में बीते सोमवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स की हार के बाद टीम के मेंटॅर गौतम गम्‍भीर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली के बीच मैदान पर हुई तीखी बहस की चर्चा के बीच यूपी पुलिस ने इस घटना पर मजेदार मीम बनाकर अपनी डायल 112 सेवा का प्रमोशन किया है।

यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंगलवार देर रात किए गये ट्वीट में कहा, ''कोई भी मसला हमारे लिए 'विराट' और 'गंभीर' नहीं। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत 112 डायल करें।'' करीब 16 लाख से ऊपर लोगों द्वारा देखी और 46 हजार लोगों द्वारा लाइक की गई इस पोस्‍ट के साथ, इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच सोमवार को मुकाबले के बाद गौतम गम्‍भीर और विराट कोहली के बीच हुई तीखी बहस-मुबाहिसे की घटना की तस्‍वीर भी डाली गई है। देखें-

यूपी पुलिस ने इस पोस्ट के साथ एक संदेश भी डाला है, जिसमें लिखा है, ''बहस से परहेज करें, हमें कॉल करने में नहीं। किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करें।'' गौरतलब है कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल की लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच मुकाबला हुआ था। इस दौरान बेंगलूर के खिलाड़ी विराट कोहली और सुपरजायंट्स के नवीन उल हक के बीच मैदान पर कहासुनी हुई थी। मैच खत्म होने के बाद सुपरजायंट्स के मेंटॅर गौतम गम्‍भीर और कोहली के बीच भी तीखी झड़प हो गयी। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर आ गई। इस मामले में कोहली और गम्‍भीर पर पूरी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगौतम गंभीरविराट कोहलीआईपीएल 2023
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो