लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी को कहा- 'कितना बकवास करते हो सर जी', प्रधानमंत्री की आलोचना सुन लोगों ने लगाई क्लास

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 4, 2020 17:34 IST

अनुराग कश्यप पिछले महीने दिसंबर से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध के दौरान से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सीएए, एनआरसी को लेकर आए दिन वह एक पीएम मोदी और बीजेपी विरोधी ट्वीट करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।देश में पिछले कई दिनों ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर CAA और NRC के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ खुलकर बोल कर रहे हैं । इसी बीच उन्होंने पीएम मोदी को लेकर ऐसा ट्वीट किया है, जिसपर वह ट्रोल हो गए हैं। अनुराग कश्यप ने पीएमो इंडिया के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ''कितना बकवास करते हो सर जी। कुछ भी बोलते हो, जो बोलते हो खुद कभी सुनते हो? ना तो युवा को सुनते हो, बहन बेटियों को तो भाजपा के ही आपके ही परम दोस्तों ने खत्म कर रखा है, गरीब, वंचित,पीड़ित, दलित तो आपको दिखते ही नहीं ,आदिवासियों पर तो अदानी चढ़ के बैठा है। बकवास छोड़ो।'' इस ट्वीट के नीचे लोगों ने प्रतिक्रिया देकर अनुराग कश्यप की जमकर आलोचना की है। 

अनुराग कश्यप ने एक ओर ट्वीट कर कहा, 'लोगों को अभी दिखता है कि आप सिर्फ बकवास करते हो। आप को तो हवा भी नहीं कि क्या हो रहा है। चमचों से बच के जरा और फालतू बकवास से अच्छा है शांत रहो।'

अनुराग ने पीएम मोदी के किस ट्वीट पर दी है ये प्रतिक्रिया

अनुराग कश्यप ने पीएमो इंडिया द्वारा 2 जनवरी 2020 को किए गए ट्वीट पर 'बकवास करने' वाली प्रतिक्रिया दी है। पीएमो इंडिया की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा था, ''ये आकांक्षा नए भारत की है। ये आकांक्षा युवा सपनों की है। ये आकांक्षा देश की बहनों-बेटियों की है। ये आकांक्षा देश के गरीब, दलित, वंचित, पीड़ित, पिछड़े, आदिवासियों की है। ये आकांक्षा क्या है? भारत को समृद्ध, सक्षम और सर्वहितकारी विश्वशक्ति के रूप में देखने की है: पीएम नरेंद्र मोदी''

अनुराग कश्यप को ट्रोलर्स ने क्या दिया जवाब 

देश में पिछले कई दिनों ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

टॅग्स :अनुराग कश्यपनरेंद्र मोदीकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप