लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी ने लाइव टीवी पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से दिया इस्तीफा, वायरल हुआ वीडियो, देखें एंकर ने संस्थान पर क्या-क्या आरोप लगाए

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 21, 2020 08:27 IST

अर्नब गोस्वामी देश के जाने-माने टीवी एंकर और पत्रकार हैं। फिलहाल वह रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ हैं। इससे पहले काफी लंबे समय तक टाइम्स नाउ चैनल से जुड़े रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअर्नब गोस्वामी ने लाइव टीवी शो में जिस वक्त इस्तीफा दिया, उस वक्त चैनले पर 16 अप्रैल को महाराष्ट्र के पालघर में हुई मॉब लिचिंग की घटना पर बहस हो रही थी। अर्नब गोस्वामी ने एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया पर फेक न्यूज सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

नई दिल्ली: रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक और जाने-माने एंकर अर्नब गोस्वामी ने लाइव टीवी पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। इस लाइव टीवी का वीडियो क्लिप ट्विटर पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर बीते दिन से हैशटैग #ArnabGoswami ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अर्नब गोस्वामी ने अपने इस्तीफे के लिए एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया को जिम्मेदार बताया है। वायरल वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अपने एडिटोरियल एथिक्स से पूरी तरह समझौता कर लिया है। वीडियो में अर्नब गोस्वामी ने यह भी बताया है कि वह काफी लंबे वक्त से एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य हैं। अर्नब गोस्वामी ने लाइव टीवी शो में जिस वक्त इस्तीफा दिया, उस वक्त चैनले पर 16 अप्रैल को महाराष्ट्र के पालघर में हुई मॉब लिचिंग की घटना पर बहस हो रही थी। जिसमें ग्रामीणों ने चोरी के शक में तीन लोगों को पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों में दो साधु और एक ड्राइवर थे। 

वीडियो में एडिटर्स गिल्ड के अध्यक्ष  शेखर गुप्ता पर आरोप लगाते दिख रहे हैं अर्नब गोस्वामी गोस्वामी

वीडियो में अर्नब गोस्वामी कोरोना वायरस महामारी के दौरान फेक न्यूज के खिलाफ नहीं बोलने के लिए एडिटर्स गिल्ड के अध्यक्ष  शेखर गुप्ता भी निशाना साधा है। अर्नब गोस्वामी ने लाइव टीवी शो में कहते हुए दिख रहे हैं, "शेखर गुप्ता, आप पहले मुझसे सुनिए... एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की जो भी विश्वसनीयता बची है, वो फेक न्यूज पर अपनी अपमानजनक चुप्पी से बर्बाद हो गई है। ये एक स्वयं सेवी संस्था रही है।''

वीडियो में इस्तीफा के बारे में बोलते हुए अर्नब गोस्वामी ने कह रहे हैं,  ''मैं लंबे समय से एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सदस्य रहा हूं और मैं, लाइव टीवी पर, एडिटोरियल एथिक्स पर इसके समझौते, केवल व्यक्तिगत हितों के लिए काम के लिए एक संगठन होने के लिए, इससे इस्तीफा दे रहा हूं। शेखर गुप्ता, मैं आप पर आरोप लगाता हूं कि आपने इस तरह की घटनाओं पर बात न कर के पत्रकारिता पर समझौता किया है।''

अर्नब गोस्वामी के ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले फैन अकाउंट ने भी बीती रात ट्वीट कर भी इस खबर के बारे मेंं जानकारी दी है। फैन अकाउंट द्वारा अर्नब गोस्वामी की लाइव टीवी पर इस्तीफे वाली वीडियो पोस्ट कर लिखा गया है, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से इस्तीफा दे रहा हूं...क्योंकि ये फेक न्यूज पर किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लेते हैं और एथिक्स से समझौता कर रहे हैं।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीट्विटरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'