लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और इसरो चीफ के. सिवन के गले मिलने को अमूल ने अनोखे अंदाज में किया सलाम, कहा- 'मिशन जल्द ही पूरा होगा'

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 11, 2019 16:13 IST

इसरो 'चंद्रयान-2' का लैंडर विक्रम का सॉफ्ट लैंडिंग के प्रयास के अंतिम क्षणों में उस समय इसरो के कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था जब यह चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था।

Open in App
ठळक मुद्दे अमूल एक ऐसा ब्रांड है, जो हमेशा ही चर्चित घटना या व्यक्ति के बारे में चुटीले अंदाज में बयां करने के लिए जाना जाता है।सरो 'चंद्रयान-2' का लैंडर 'विक्रम' से संपर्क स्थापित करने की हरसंभव कोशिश कर रहा है।

चंद्रयान-2 मिशन के तहत विक्रम लैंडर से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का संपर्क टूट गया था। इस ऐतिहासिक घटना का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसरो के हेडक्वार्टर बेंगलुरू गये थे।  इस दौरान पीएम मोदी ने इसरो के चेयरमैन के सिवन को गले पीठ थपथपाते हुये हौसला बढ़ाया। जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसी गले मिलने की तस्वीर को अमूल ने अनोखे अंदाज में नमन किया है। फिलहाल इसरो 'चंद्रयान-2' का लैंडर 'विक्रम' से संपर्क स्थापित करने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। विक्रम का सॉफ्ट लैंडिंग के प्रयास के अंतिम क्षणों में उस समय इसरो के कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था जब यह चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था।

अमूल ने बड़े ही क्रिएटिव तरीके से पीएम मोदी और के. सिवन के गले मिलने की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर पर लिखा हुआ है- चांद-तारों को छूने की आसां, अमूल को हमेशा गर्व है।

अमूल द्वारा बनाए गए इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया है, ' अमूल टॉपिकल: सपना जिंदा रहता है... मिशन जल्द ही पूरा होगा!'

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने विक्रम लैंडर को लेकर उम्मीद नहीं छोड़ी

इसरो 'चंद्रयान-2' का लैंडर 'विक्रम' से संपर्क स्थापित करने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। जो हार्ड लैंडिंग के बाद इस समय चंद्रमा की सतह पर है। इसरो ने कहा है कि वह ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क स्थापित करने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। मिशन से जुड़े इसरो के एक अधिकारी ने कहा, ऑर्बिटर के कैमरे से भेजी गईं तस्वीरों के मुताबिक यह तय जगह के बेहद नजदीक एक ‘हार्ड लैंडिंग’ थी। लैंडर वहां साबुत है, उसके टुकड़े नहीं हुए हैं। वह झुकी हुई स्थिति में है। 

इसरो ने कहा, हम लैंडर के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यहां इसरो के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) में एक टीम इस काम में जुटी है।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनचंद्रयान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'