लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नाव में सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2022 12:54 IST

देश के कई राज्यों के साथ ही आंध्र प्रदेश में भी बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है। हालांकि आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले के पेडापट्टनमलंका से कुछ रोचक तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि यहां एक दुल्हन बाढ़ के बीच नाव पर सवार होकर शादी करने दूल्हे के घर पंहुची। 

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बाद पानी भरने से एक दुल्हन को नाव से दूल्हे के घर जाना पड़ा।दुल्हल के साथ उसके परिवार वाले भी सजधज कर नाव में बैठे थे। आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

कोनसीमा:  बाढ़ ने देश के कई राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। आंध्र प्रदेश के भी कई इलाकों में पानी के उफान ने लोगों को परेशान किया हुआ है। हालांकि इस परेशानी के बीच भी लोग अपने मंगल कार्यों को कैसे पूरा कर रहे है इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले के पेडापट्टनमलंका जिले में एक दुल्हन तैयार होकर नाव से दूल्हे के घर पंहुची। उसके साथ शादी में शामिल होने वाले सभी रिश्तेदार तैयार होकर नाव से ही दूल्हे के घर पंहुचे। 

भारी बारिश से जिले में भर गया पानी 

जानकारी के मुताबिक दुल्हन के घर वालों ने जुलाई में शादी की तैयारी इसलिए की थी क्योंकि मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगस्त में भारी बारिश होनी थी। जुलाई में ही अचानक बारिश से इस शादी में खलल तो जरूर पड़ी। हालांकि दुल्हन के परिवार वालों ने जैसे तैसे नाव का इंतेज़ाम किया और दूल्हे के घर पंहुचे। पानी ज्यादा भर जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए इस परिवार ने नाव से जाने का फैसला किया।

सोशल मीडिया पर दुल्हन का वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया पर नाव में बैठी दुल्हन प्रशांति की वीडियो वायरल हो रहा  है। वीडियो शुक्रवार सुबह का बताया जा रहा है। दुल्हन के परिवार के मुताबिक उन्होंने बेटी की शादी जुलाई में तय की थी,अभी बारिश हो गई लेकिन अगले महीने हालात ज्यादा खराब हो सकते हैं इसलिए अभी नाव से ही जाने का फैसला किया। बता दें कि उत्तरी तेंलगाना और आंध्रप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं । मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशबाढ़मानसून
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्व7 दिन में 18 लोगों की मौत, 54000 से अधिक परिवार प्रभावित, विद्यालयों और अस्पतालों में पानी और 17 सड़कों पर आवागमन बाधित

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?