लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर के लिए अलीगढ़ के ताला कारीगर ने हाथों से बनाया 400 किलो का ताला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 7, 2023 09:30 IST

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए अलीगढ़ के एक ताला व्यवसायी ने अपने हाथों से 400 किलो वजनी ताला बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए अलीगढ़ के ताला व्यवसायी ने 400 किलो वजनी ताला बनाया हैताला कारोबारी ने सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह ताला नहीं रामलला के चरणों में उसकी भक्ति हैं400 किलोग्राम वजनी ताला लगभग 10 फीट ऊंचा, 4.6 फीट चौड़ा और 9.5 इंच मोटा है

आगरा: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए अलीगढ़ के एक ताला व्यवसायी ने अपने हाथों से 400 किलो वजनी ताला बनाया है। ताला कारोबार के लिए प्रसिद्ध अलीगढ़ के रहने वाले 66 साल के ताला कारोबारी ने सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि वो इस ताले के माध्यम से रामलला के चरणों में अपनी भक्ति प्रदर्शित कर रहे हैं।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार ताला बनाने वाले सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रभु श्री राम के चरणों में समर्पित उनका ताला दुनिया का सबसे बड़ा हस्तनिर्मित ताला है। बकौल शर्मा 400 किलोग्राम वजनी यह ताला लगभग 10 फीट ऊंचा, 4.6 फीट चौड़ा और 9.5 इंच मोटा है।

सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस ताले को बनाने में लगभग 2 लाख रुपये खर्च किया है और इस ताले में प्रभु श्री राम की तस्वीर लगाई  है। इतने बड़े ताले को बनाने के बाद अब सत्य प्रकाश शर्मा की इच्छा है कि वो इसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपनी ओर से समर्पित करें, ताकि उनके ताले को रामलला के बन रहे भव्य मंदिर परिसर में रखा जा सके।

अलीगढ़ के नौरंगाबाद कॉलोनी स्थित अपने घर में ताले का कारखाना चलाने वाले सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा, “मैं बचपन से ही ताले बना रहा हूं। यह मेरा पुश्तैनी काम है। एक दिन मुझे विचार आया कि क्यों न मैं रामलला के भव्य मंदिर के लिए एक विशाल ताला बनाऊं। काफी सोच-विचार के बाद मैंने तय किया कि मैं यह काम जरूरी करूंगा।”

सत्य प्रकाश शर्मा फिलहाल अपने बनाये ताले में आखिरी चरण के छोटे-मोटे बदलाव और अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा, "मैं किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में हूं, जो स्टील और पीतल की खरीद में योगदान दे सके।" इस बीच उन्होंने अपने घर के बाहर गली में राम मंदिर के लिए बन रहे ताले को लगा दिया है और उन्हें अब उस दिन का इंतजार है, जब वो यह ताला रामलला को समर्पित करेंगे।

टॅग्स :अलीगढ़अयोध्याराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो