लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद के जूस बार ने ग्राहकों से साइकिल चलवाकर कुछ ऐसे निकलवाया फ्रूट जूस, वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: December 24, 2021 12:29 IST

इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन व्यूज पाने वाला यह वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर इसे एक साथ दो फायदे बता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने हेल्थ और फिटनेस से जुड़े लोगों का दिल जीत लिया है।वीडियो में एक लड़के के साइकल चलाते हुए जूस निकालने के एक नए कांसेप्ट को देखाया गया है।इंस्टाग्राम इसे अबतक 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

जरा हटके: फिटनेस से जुड़े लोग आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में एक लड़के को साइकल पर बैठ कर जूस निकालते हुए देखा गया है। यह लड़का साइकल चलाते हुए पूरे आर्गेनिक तरीके से जूस निकालता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर जहां लोग एक तरफ इस आविष्कार की तारीफ कर रहे हैं, वहीं इसके जरिए निकाले गए जूस को भी हेल्थी बता रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक बहुत व्यूज मिल चुके हैं।

कुछ ऐसे बनता है जूस 

वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि एक लड़का साइकल पर बैठा हुआ है। साइकल के सामने एक ब्लेंडर भी रखा हुआ है। जब लड़का साइकल चलाना शुरू करता है तो ब्लेंडर में भी जूस रेडि होना शुरू हो जाता है। वीडियो में आगे यह भी देखा गया कि जैसे ही लड़के ने साइकल की रफ्तार को तेज किया, ब्लेंडर में बन रहा जूस भी जल्दी से तैयार होने लगा। आपको बता दें कि साइलक को ब्लेंडर से जोड़ा गया है ताकि जब कोई इस साइकल को चलाएगा तो इसके रफ्तार से ब्लेंडर में पहले से ही डाला हुए फल का जूस बन कर तैयार हो जाएगा।

लोगों को खूब पसंद आ रहा यह कांसेप्ट

हेल्थ और फिटनेस से जुड़े लोग इस कांसेप्ट की खूब सराहना कर रहे हैं। वीडियो देख लोगों का कहना है कि इस तरह के आविष्कार आज के युग में बहुत जरुरी है जहां लोगों अपने आप को फिट रखने के लिए अलग-अलग कोशिश में जुटे हुए हैं। बता दें कि देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और इसे अबतक 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को देख लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स भी किया। जहां एक यूजर ने इस पर कहा कि एक साथ दो फायदे, वही एक दूसरे यूजर को यह कहते देखा गया कि अच्छा कांसेप्ट है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोअहमदाबादगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?