लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा ठाकुर के बाद बीजेपी का ये विधायक गोडसे पर बयान देकर आया चर्चा में, कहा- गोडसे नहीं थे आतंकी

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 29, 2019 14:59 IST

लोकसभा में बुधवार (27 नवंबर) ए. राजा गोडसे का अदालत में दिया बयान पढ़ ही रहे थे कि हस्तक्षेप करते हुए प्रज्ञा ने गोडसे को देशभक्त बताया था। 

Open in App
ठळक मुद्दे प्रज्ञा ने इस विषय पर सदन में माफी मांगी और साथ ही कहा कि उनके बयान को ''तोड़-मरोड़कर पेश किया गया''। हालांकि गोडसे देशभक्त हैं, इस सवाल के जवाब विधायक ने चुप्पी साध ली। 

मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा संसद में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताने को लेकर विवाद छिड़ गया है। बीजेपी ने इस बयान से दूरी बनाते हुए प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा कमिटी से बाहर कर दिया है। एक और बीजेपी इस बयान से दूरी बनाने की कोशिश कर रही तो वहीं दूसरी ओर पार्टी के एक और विधायक ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर सहमति जताई है। यूपी बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह कहा कि नाथूराम गोडसे आतंकी नहीं थे। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और आलोचना की जा रही है। 

इंडिया टूडे से बातचीत करते हुए यूपी बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, 'नाथूराम गोडसे आतंकी नहीं थी, जो लोग देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं, वे आतंकवादी हैं।' उन्होंने आगे कहा कि गोडसे से गलती हुई थी, उनको महात्मा गांधी को नहीं मारना चाहिए था। हालांकि गोडसे देशभक्त हैं, इस सवाल के जवाब विधायक ने चुप्पी साध ली। 

लोकसभा में दिये बयान के लिए प्रज्ञा ने माफी मांगी

प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बुधवार को लोकसभा में की गयी टिप्पणी को लेकर उनसे माफी मांगने की मांग करते हुए विपक्षी सदस्यों ने शुक्रवार को सदन में भारी हंगामा किया । प्रज्ञा ने इस विषय पर सदन में माफी मांगी और साथ ही कहा कि उनके बयान को ''तोड़-मरोड़कर पेश किया गया''। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि सरकार सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन में महात्मा गांधी के बारे कितना सम्मान है, उसे पूरा देश जनता है। 

बुधवार (27 नवंबर) को लोकसभा में डीएमके सांसद ए. राजा ने एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान प्रज्ञा सिंह ने यह टिप्पणी की। सांसद ए. राजा अदालत के समक्ष नाथूराम गोडसे द्वारा दिये गए उस बयान को उद्धृत कर रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा?  ए. राजा गोडसे का अदालत में दिया बयान पढ़ ही रहे थे कि हस्तक्षेप करते हुए प्रज्ञा ने गोडसे को देशभक्त बताया था। 

टॅग्स :नाथूराम गोडसेसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटकेटाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो