लाइव न्यूज़ :

इमरान हाशमी और सनी लियोनी का 'बेटा' पढ़ रहा है मुजफ्फरपुर में, मामला जान आप हो जाएंगे हैरान

By एस पी सिन्हा | Updated: December 9, 2020 20:43 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में स्थित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का मामला है। छात्र ने पिता के कॉलम में इमरान हाशमी, माता के कॉलम में सनी लियोनी और पता वाले कॉलम में चतुर्भुज स्थान लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देपरीक्षा फॉर्म में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी अंकित है।फॉर्म इनद‍िनों वॉट्सएप पर वायरल हो गया है।

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में स्थित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक के एक छात्र ने फॉर्म में अपने माता—पिता के तौर पर फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी और अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम भरा है।

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले मीनापुर स्थित धनराज महतो कॉलेज के छात्र कुंदन कुमार ने अपने फॉर्म में मां का सनी लियोनी, पिता का नाम इमरान हाशमी और पता मुजफ्फरपुर शहर स्थित चतुर्भुज स्थान का भरा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए उक्त फार्म के बारे में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राम कृष्ण ठाकुर का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और यह छात्र की शरारत मालूम होती है। उन्होंने कहा कि संबंधित कॉलेज से इस बारे में पता कराया जा रहा है और इसकी जांच कराई जा रही है। 

जब यह फार्म सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ तो सबको इसकी जानकारी हुई। इसके बाद व‍िव‍ि प्रशासन ने जांच की, ज‍िसमें पता चला क‍ि धनराज भगत डिग्री कॉलेज, मीनापुर के नाम से भरे गए स्नातक पार्ट टू (सत्र 2017-20) के इस परीक्षा फॉर्म में छात्र ने पिता का नाम इमरान हाशमी और मां को सनी लियोनी बताया है। वहीं अपना पता चतुर्भुज स्थान, मुजफ्फरपुर दर्ज किया है। छात्र ने ई-मेल आइडी और मोबाइल नंबर भी दर्ज किया है। यह फॉर्म इनद‍िनों वॉट्सएप पर वायरल हो गया है।

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ.मनोज कुमार का कहना है कि छात्र ने मजाक करने के लिए इस प्रकार का काम किया है। फॉर्म भरने के बाद वह कॉलेज के पास जाएगा। वहां से सत्यापित हो जाने के बाद भी विवि में दो स्तर पर उसकी जांच की जाती है।

टॅग्स :बिहारपटनासनी लियोनइमरान हाशमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO