लाइव न्यूज़ :

AAP ने शेयर किया शाहरुख की फिल्म 'चक दे इंडिया' का इमोशनल सीन, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2020 17:40 IST

चुनाव में भारी जीत को तैयार आम आदमी पार्टी ने इस पल को बेहद इमोशनल बताया। उन्होंने अपने ऑफिश्यली ट्विटर उकाउंट पर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की 2007 में आई फिल्म 'चक दे इंडिया' का एक वीडियो शेयर किया।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में शाहरुख एक ऐसी टीम को जिताते हैं तो जो टूर्नामेंट की सबसे कमजोर टीम मानी जाती है। पिछली बार साल 2015 में 70 में से 67 सीटों पर अपना कब्जा जमाने वाली आप इस बार भी तेजी से एकतरफा जीत की ओर बढ़ रही है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए सरकार बनाने को तैयार है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमा पार्टी लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने जा रही है। पिछली बार साल 2015 में 70 में से 67 सीटों पर अपना कब्जा जमाने वाली आप इस बार भी तेजी से एकतरफा जीत की ओर बढ़ रही है। 

चुनाव में भारी जीत को तैयार आम आदमी पार्टी ने इस पल को बेहद इमोशनल बताया। उन्होंने अपने ऑफिश्यली ट्विटर उकाउंट पर  बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की 2007 में आई फिल्म 'चक दे इंडिया' का एक वीडियो शेयर किया।  15 सेकंड का यह वीडियो उस समय का है जब भारतीय महिला हॉकी टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में जीत दिलाने के बाद कोच शाहरुख खान भावुक हो जाते हैं। 

फिल्म में शाहरुख एक ऐसी टीम को जिताते हैं तो जो टूर्नामेंट की सबसे कमजोर टीम मानी जाती है। इस ट्वीट को लोग जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि रुझानों में आप 53.54 प्रतिशत के साथ 63 सीटों पर निर्णायक बढ़त बना ली है। वहीं, 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को 54.3 प्रतिशत वोट मिले थे, जिसके बाद पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

pic.twitter.com/TXw7nHCFxM

— AAP (@AamAadmiParty) February 11, 2020 "> 

इस जीत के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद किया। वहीं आप के प्रमुख चेहरे मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट से जीत हासिल करने के बाद कहा कि दिल्ली के लोगों ने अपने जनादेश के जरिए राष्ट्रवाद का सही अर्थ समझाया है। तीसरी बार अपनी सीट बरकरार रखने वाले सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने “नफरत की राजनीति” की लेकिन लोगों ने खुद को बांटे जाने से इनकार कर दिया।

pic.twitter.com/oAltKiauIm

— AAP (@AamAadmiParty) February 11, 2020 ">

उन्होंने संवाददाताओं, “मैं पटपड़गंज सीट दोबारा जीत कर खुश हूं। भाजपा ने नफरत की राजनीति की लेकिन मैं पटपड़गंज के लोगों को धन्यवाद देता हूं। आज, दिल्ली के लोगों ने ऐसी सरकार को चुना जो उनके लिए काम करती है और उन्होंने अपने जनादेश के जरिए राष्ट्रवाद का सही अर्थ समझाया।” 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020विजयी उम्मीदवारों की सूचीचुनाव आयोगअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो