लाइव न्यूज़ :

बिहार: बांका जिले में मिड डे मील खाने से 93 बच्चे हुए बीमार, छात्रों ने लगाया भोजन में छिपकली गिरने का आरोप

By आजाद खान | Updated: July 20, 2023 14:32 IST

बांका जिला के मजिस्ट्रेट अंशुल कुमार ने कहा है कि "घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत एक खंड विकास अधिकारी को जांच के लिए भेजा गया था। घटनास्थल से मिड डे मील में कोई छिपकली नहीं मिली है। हर बार जब स्कूल में मिड डे मील तैयार किया जाता है, तो छात्रों को परोसे जाने से पहले शिक्षक और रसोइया इसे खाते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बांका जिले में मिड डे मील खाने से 93 बच्चे बीमार पड़ गए है। छात्रों का दावा है कि उनके भोजन में छिपकली मिली हैं। हालांकि छात्रों के इस आरोप को अधिकारी ने गलत बताया है।

पटना:बिहार के बांका जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने से 93 बच्चे बीमार पड़ गए है। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है। जानकारी के अनुसार, मिड डे मील खाने के बाद छात्रों ने पेट में दर्द और उल्टी की शिकात की थी। 

इसके बाद सभी छात्रों को रजौन ब्लॉक के एक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हल्की इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया था। स्कूल में पढ़ रहे छात्रों ने दावा किया है कि उनके मिड डे मील में मरी हुई छिपकली मिली है जिससे वे बीमार पड़े है। घटना के बाद जिला मजिस्ट्रेट का बयान भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला

यह घटना बुधवार को रजौन प्रखंड के आनंदपुर मध्य विद्यालय में घटी है। बांका के जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ रहे छात्रों का दावा है कि उनको परोसे गए मिड डे मील में मरी हुई छिपकली थी इस कारण वे बीमार पड़ गए है। हालांकि अधिकारियों ने मील में किसी छिपकली मिलने की बात से इंकार किया है। 

हालांकि इस घटना के बाद स्कूल के तरह से कोई बयान नहीं आया है। यही नहीं मामले की जांच के आदेश दिए गए है कि नहीं इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि मिड डे मील में किसी जानवर के गिर जाने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। 

घटना पर क्या बोले जिला मजिस्ट्रेट

मामले में जिला मजिस्ट्रेट का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि "घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत एक खंड विकास अधिकारी को जांच के लिए भेजा गया था। घटनास्थल से मिड डे मील में कोई छिपकली नहीं मिली है। हर बार जब स्कूल में मिड डे मील तैयार किया जाता है, तो छात्रों को परोसे जाने से पहले शिक्षक और रसोइया इसे खाते हैं।" 

टॅग्स :अजब गजबबिहारमिड डे मील
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल