लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 70 साल के छत्तीसगढ़ मंत्री ने हजारों फीट की ऊंचाई पर किया स्काई डाइविंग, फुटेज देख सीएम बघेल बोले- "वाह महाराज साहब..."

By आजाद खान | Updated: May 21, 2023 15:25 IST

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के एडवेंचर के फुटेज को देख सीएम बघेल ने कहा है कि "वाह महाराज साहब!! आपने तो कमाल कर दिया! हौसले यूं ही बुलंद रहें। शुभकामनाएं।"

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मंत्री को हजारों फीट की ऊंचाई पर स्काई डाइविंग करते हुए देखा गया है। ऐसे में इस एडवेंचर का फुटेज देख सीएम बघेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रायपुर:छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री व अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे ऑस्ट्रेलिया में स्काई डाइविंग करते हुए नजर आ रहे है। जारी वीडियो में मंत्री हजारों फिट की ऊंचाई पर से छलांग लगाने के बाद उन्हें नीचे उतरते हुए देखा जा रहा है। 

70 साल के मंत्री को इस एडवेंचर में काफी मजा आ रहा है और वीडियो में वे काफी खुश भी दिखाई दे रहे है। बता दें कि टीएस सिंहदेव का यह अंदाज सीएम भूपेश बघेल को काफी पंसद आया और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। ऐसे में यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अलग-अलग कमेंट्स भी कर रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि टीएस सिंहदेव हजारों फिट की ऊंचाई से छलांग लगाने के बाद गाइड के साथ नीचे उतरते हुए नजर आ रहे हैं। स्काई डाइविंग करने से पहले मंत्री काफी उत्साहित दिखते है और आसमान की ऊंचाई पर भी वे काफी खुश दिखाई दे रहे थे। 

ऐसे में डाइविंग के बाद जब वे नीचे उतरे तो उन्हें इसमें काफी मजा आया था और इस कारण वे दोबारा इस तरह की डाइविंग करने की बात कही है। 

टीएस सिंहदेव ने क्या ट्वीट किया है

स्काई डाइविंग कर रहे मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक वीडियो ट्वीट भी किया है और अपने इस एडवेंचर के फुटेज शेयर भी की है। ट्वीट में टीएस सिंहदेव ने लिखा है कि "आकाश की कोई सीमा नहीं होती। कभी नहीं...ऑस्ट्रेलिया टूर पर मेरे पास स्काई डाइविंग का मौका था। यह एक असाधारण एडवेंचर था। यह बहुत ही सुखद अनुभव रहा।"

मंत्री टीएस सिंहदेव के वीडियो को देख सीएम भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि "वाह महाराज साहब!! आपने तो कमाल कर दिया! हौसले यूं ही बुलंद रहें। शुभकामनाएं।" यही नहीं वीडियो के वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है कि बाबा मेरी समझ मे ये नहीं आ रहा कि आप 70 के हैं या 35 के..। यही नहीं एक और यूजर ने भी कमेंट किया है और लिखा है कि देश को ऐसे नेताओं की जरूरत है, जो खुलकर अपने बारे में बताएं और जो वो हैं वही दिखाएं। 

टॅग्स :अजब गजबछत्तीसगढ़भूपेश बघेलवायरल वीडियोऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?