लाइव न्यूज़ :

62 वर्षीय महिला ने शुरू किया डेयरी का बिजनेस, अब सलाना बेचती है 1 करोड़ रुपये से अधिक का दूध

By अनुराग आनंद | Updated: January 7, 2021 12:10 IST

रोज सुबह गायों को खिला-पिलाकर दूध निकालकर बेचने तक का काम कभी अकेले करने वाली महिला नवलबेन ने अब अपने डेयरी में काम करने के लिए करीब 15 लोगों को रख रखे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडेयरी बिजनेस को शुरू करने के लिए उन्होंने सभी तरह की चुनौतियों का सामना किया।उसने 2020 में 1.10 करोड़ रुपये का दूध बेचकर हर महीने 3.50 लाख रुपये का मुनाफा कमाया है।

नई दिल्ली:गुजरात की 62 वर्षीय महिला नवलबेन दलसंगभाई चौधरी ने मजबूत इरादे के बल पर जो कर दिखाया है, वह अब आम लोगों के लिए प्रेरणा है। कड़ी मेहनत, मजबूत इरादे और दृढ़ संकल्प के बल पर कभी खुद से कुछ गायों को रखकर डेयरी बिजनेस शुरू करने वाली नवलबेन आज करोड़ों की मालकिन हो गई हैं।

हम सभी जानते हैं कि दूध बेचना निश्चित रूप से आजीविका कमाने का एक साधन है। अगर आप एक डेयरी के मालिक हैं, तो आपकी कमाई लाखों तक पहुंच सकती है। हालांकि, पशुधन या एक छोटी डेयरी का प्रबंधन करना बेहद चुनौतीपूर्ण भी होता है। 

नवलबेन ने 2020 में 1.10 करोड़ रुपये का दूध बेचा- 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, बनासकांठा जिले के नागाणा गांव की रहने वाले नवलबेन ने अपने जिले में आमलोगों के बीच डेयरी बिजनेस की सफलता के माध्यम से एक संदेश दिया है। इसके लिए उन्होंने सभी तरह की चुनौतियों का सामना किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने 2020 में 1.10 करोड़ रुपये का दूध बेचकर हर महीने 3.50 लाख रुपये का मुनाफा कमाया है। 2019 में, उसने 87.95 लाख रुपये का दूध बेचा।

नवलबेन ने पिछले साल अपने घर में डेयरी शुरू की थी। लेकिन अब उसके पास 80 से अधिक भैंस और 45 गायें हैं, जो कई गांवों के लोगों की दूध की जरूरतों को पूरा करती हैं।

पढ़े-लिखे बेटे से भी अधिक कमाती है महिला-

62 वर्षीय महिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसके चार बेटे हैं लेकिन वे पढ़-लिख कर भी उससे बहुत कम कमाते हैं। महिला ने कहा कि मेरे चार बेटे हैं जो शहरों में पढ़ रहे हैं और काम कर रहे हैं। मैं 80 भैंसों और 45 गायों की डेयरी चलाती हूं। 2019 में, मैंने 87.95 लाख रुपये का दूध बेचा और इस मामले में बनासकांठा जिले में पहला था। मैं 2020 में 1 करोड़ 10 लाख रुपये का दूध बेचकर भी नंबर एक हूं। ”

नवलबेन को मिल चुका है कई सम्मान-

नवलबेन, जो हर सुबह अपनी गायों के थन से दूध निकालती हैं, अब उनके पास डेयरी में काम करने वाले 15 कर्मचारी हैं। बनासकांठा जिले में दो लक्ष्मी पुरस्कार और तीन सर्वश्रेष्ठ पशुपालक पुरस्कारों के साथ उनकी दूध बेचने की उपलब्धि को सम्मानित किया जा चुका है। इस तरह नवलबेन ने बताया कि वह इस बिजनेस को शुरू कर बेहद खुश है और अपने घर में रहकर वह लाखों कमा रही है। 

टॅग्स :बिज़नेसगुजरातबनासकांठा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो