लाइव न्यूज़ :

गजब! इस जर्मन बुजुर्ग को लगे कोरोना के 90 टीके, कारण जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

By आजाद खान | Updated: April 4, 2022 16:25 IST

आपको बता दें कि डीपीए के अनुसार, टीकाकरण कार्ड और दस्तावेजों के जालसाजी के लिए जांच चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजर्मनी में एक 60 साल के बुजुर्ग द्वारा 90 कोविड के टीकें लिए गए है। बताया जा रहा है कि शख्स पैसों के लिए टीके लेता था। रंगे हाथ पकड़ने के बाद भी पुलिस ने बुजुर्ग को रिहा कर दिया था।

जर्मनी में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक 60 साल के बुजुर्ग को कोविड के 90 शॉट लगाए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस बुजुर्ग ने देश के अलग-अलग जगहों से यह शॉट लगवाए है। मामले का खुलासा तब हुआ जब बुजुर्ग दूसरी शॉट लेने जा रहा था। सैक्सोनी के ईलेनबर्ग के एक टीकाकरण केंद्र में बुजुर्ग को शॉट लेने से पहले ही पुलिस ने उसे पड़क लिया था, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया था। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग कोविड के टीकों के सर्टिफिकेट/पास को पैसों के लिए बेचता था। 

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के आधार पर यह पता चला है कि जर्मनी के एक बुजुर्ग ने पैसों के लिए कोविड के 90 टीके लिए हैं। वह इन टीकों के लेने के बाद जो कोविड के सर्टिफिकेट या पास मिलते थे, वह उसे बेच देता था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने बुजुर्ग को रंगे हाथ पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक, वह बुजुर्ग उन कोविड के सर्टिफिकेट या पासों को उन लोगों को बेच देता था जो अब तक कोविड के टीके नहीं लिए थे। इससे उसकी अच्छी कमाई भी हो जाती थी।

क्या इतने टीकों का बुजुर्ग के स्वास्थ पर कोई असर पड़ा

एक एक करके 90 कोविड के टीके लेने वाले बुजुर्ग की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा था, लेकिन स्वास्थ से जुड़े जानकारों को इस बात से हैरानी थी। हालांकि यह अभी साबित भी नहीं हुआ था कि बुजुर्ग के शरीर पर इसका कोई असर पड़ा भी है या नहीं पड़ा है। डीपीए के अनुसार, टीकाकरण कार्ड और दस्तावेजों के जालसाजी के लिए जांच जारी है। 

इससे पहले भी हो चुके है ऐसे मामले

आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा ही एक मामला न्यू जीलैंड में सामने आया है जहां पर 24 घंटे के अंदर कोविड-19 के 10 शॉट लेने की खबर सामने आई थी। इसके अलावा बिहार में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहां पर 84 वर्षीय एक बुजुर्ग ने कोविड के 11 शॉट लिया था। हालांकि अभी तक सभी मामलों में जांच जारी है।  

टॅग्स :अजब गजबCoronaकोरोना वायरसन्यूज़ीलैंडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO