लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: 24 हाथियों के झुंड ने पहली पी 'देसी शराब' फिर नशे में धुत्त होकर घंटों तक जंगल में सोते रहे- रिपोर्ट में दावा

By आजाद खान | Updated: November 11, 2022 17:08 IST

Open in App

भुवनेश्वर: ओडिशा के क्योंझर जिले में कुछ हाथियों द्वारा कथित रूप से महुए के फूल से बनने वाले शराब पीने का एक मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि हाथियों के एक झुंड ने शराब पी ली थी और वहीं जंगल में ही सो गए थे। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बहुत कोशिशों के बाद भी जब हाथी नहीं जगे तो वन अधिकारियों की इसकी जानकारी दी है। बताया जाता है कि जब वन अधिकारी घटनास्थल पर आए तो हाथियों के नींद खुली थी। 

24 हाथियों के झुंड ने पी ली 'देसी शराब', नशे में हो गए टुन्न- दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा के क्योंझर जिले के शिलीपाडा केश्यू फॉरेस्ट के पास करीब 24 हाथियो के झुंड को देखा गया है जिन्हें लेकर यह दावा किया जा रहा है उन हाथियों ने 'देसी शराब' पी ली है। दावा यह भी किया जा रहा है कि हाथियों ने इतनी शराब पी ली थी कि वे जंगल में ही सो गए थे। 

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पर बोलते हुए एक गांव वाले ने बताया कि  'हम सुबह 6 बजे महुआ बनाने गए तो देखा कि सभी घड़े टूटे हुए थे और महुए के फूल वाला पानी गायब था। हमने ये भी देखा कि वहां कई हाथी सो रहे थे। उन्होंने वो पानी पी लिया और टुन्न हो गए।'

ऐसे उठाए गए ये हाथी

मामले में बोलते हुए गांववालों ने कहा कि 'देसी शराब' पीए हुए हाथियों को जगाने के लिए वन अधिकारियों को बुलाया गया। ऐसे में जब वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन लोगों ने भी काफी कोशिश की उन्हें उठाने के लिए लेकिन वे नहीं उठे। अंत में वन अधिकारियों ने ढोल बजाया और उन्हें उठाया है। 

हालांकि वन अधिकारियों ने इस पर बोलते हुए कहा है कि हाथियों के सोने की बात आम बात है। उनका यह भी कहना है कि हाथियों द्वारा महुए के शराब पीने के कोई भी सबूत नहीं मिले है। इस पर बोलते हुए फॉरेस्ट रैंजर घासीराम पात्रा ने कहा है कि इस तरह हाथियों के सोने के पीछे उनका आराम करना है, इस बात की संभावना ज्यादा है।  

टॅग्स :अजब गजबओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

ज़रा हटकेVIDEO: शेरनी ने किया गाय का शिकार, पर्यटक रह गए दंग, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO