लाइव न्यूज़ :

2000 Notes Exchange: रिजर्व बैंक के फैसले के बाद बिहार में बाजार गुलाबी, धड़ाधड़ पहुंच रहे हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: May 23, 2023 15:46 IST

2000 Notes Exchange: पटना में पेट्रोल पंप पर बाकायदा नोटिस भी चिपकाया हुआ है। इसमें साफ तौर पर लिखा है कि 2 हजार का तेल लेने पर ही 2 हजार का नोट लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे200 और 500 का पेट्रोल या डीजल लेने पर 2000 का नोट नहीं लिया जाएगा।दो हजार नोटों की संख्या पहले की तुलना में छह गुना बढ़ गई है। लोग दिन भर में दो हजार के एक या दो नोट लेकर बुकिंग करवाते थे।

पटनाः भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा दो हजार रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने के निर्णय के बाद बिहार में बाजार गुलाबी होने लगा है। रिजर्व बैंक के द्वारा घोषणा किए जाने के बाद बाजार में इसकी अवाक तेज हो गई है। लोग दो हजार के नोट लेकर बाजार में निकल रहे हैं, लेकिन करोबारी अपनी शर्तों पर 2 हजार के नोट ले रहे हैं।

खास तौर पर पेट्रोल पंप और सोना-चांदी के साथ-साथ बडे़-बडे़ दुकानों पर मनमानी की खबरें सामने आ रही हैं। सोना-चांदी के दुकानदार दो हजार में खुदरा कर सामान नही दे रहे हैं। दो हजार खपाने वाले लोग भी उसे किसी तरह खपा देने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

राजधानी पटना में इसको लेकर पेट्रोल पंप पर बाकायदा नोटिस भी चिपकाया हुआ है। इसमें साफ तौर पर लिखा है कि 2 हजार का तेल लेने पर ही 2 हजार का नोट लिया जाएगा। 200 और 500 का पेट्रोल या डीजल लेने पर 2000 का नोट नहीं लिया जाएगा। हालांकि, इसको लेकर ग्राहक को परेशानी भी हो रही है।

उधर, पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में पूजन सामग्री, दरिद्र नारायण भोज व विभिन्न आयोजनों के बुकिंग को लेकर आने वाले पैसों में दो हजार नोटों की संख्या पहले की तुलना में छह गुना बढ़ गई है। पूजन सामग्री व विभिन्न कार्यों के लिए बुकिंग करने वाले हरिकांत ने बताया कि पहले गिने-चुने लोग दिन भर में दो हजार के एक या दो नोट लेकर बुकिंग करवाते थे।

वहीं, बीते दो दिनों से दो हजार के नोटों की संख्या में एकाएक वृद्धि हो गई है। अब हर दिन दो हजार के पांच से छह नोट काउंटर पर आते हैं। इसमें लोग रूद्राभिषेक, दरिद्रनारायण भोज, चढ़ावे, भगवान का श्रृंगार को लेकर दो हजार के नोट ही प्रयोग कर रहे हैं।

वहीं, मंदिर प्रबंधन के मुताबिक सप्ताह में दो दिन महावीर मंदिर के दान पात्र को खोला जाता है। बुधवार और गुरुवार को मंदिर का दान पत्र खुलने के बाद स्पष्ट तौर पर पता चल सकेगा कि दान में दो हजार के कितने नोट मिले हैं। हालांकि इसके लिए मंदिर प्रबंधन तैयार है।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)बिहारपटनाभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा