लाइव न्यूज़ :

जिंदा सांप को निगल गया एक साल का बच्चा, मां ने ऐसे निकाला बाहर 

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 6, 2020 12:27 IST

बच्चा फिलहाल अभी स्वस्थ और खतरे से बाहर है। डॉक्टरों का कहना है कि फौरन अस्पताल आने की वजह से बच्चे को वक्त पर मेडिकल सुविधा मिल पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों का मानना है कि जिस सांप को बच्चे ने निगला था वो क्रेट हैचलिंग है जो बेहद जहरीला है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा खतरे से बाहर है। उसे 24 घंटे निगरानी में रखकर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको सुन हर कोई हैरान है। बरेली में रहने वाले एक साल भर के बच्चे ने खेल-खेल में जिंदा सांप निगल लिया। शुक्र मनाइए कि ऐसा करते बच्चे पर उसकी मां की नजर पड़ गई और मां ने पूंछ बच्चे के मुंह में देख ली। मां ने तत्काल पूंछ पकड़कर सांप को बाहर खींच लिया। बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

यह पूरा मामला बरेली के फतेहगंज पश्मिची थाना क्षेत्र के भोलापुर का है। बच्चे के पिता धर्मपाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनका एक साल का बेटा शनिवार (5 सितंबर) सुबह घर पर खेल रहा था। इसी बीच बच्चे के पास एक सांप का बच्चा आ गया। इसके बाद बच्चे ने उस सांप के बच्चे को मुंह में रख लिया और सांप धीरे-धीरे अंदर जाने लगा था, लेकिन जैसे मां ने उसे देखा, उसे बाहर निकाल लिया। 

हालांकि बच्चे के मुंह से जैसे ही सांप को निकाला गया, सांप की मौत हो चुकी थी। बच्चे के मुंह से निकाले गए सांप के बच्चे की लंबाई 7 इंच थी। 

हॉस्पिटल में बच्चे का इलाज जारी है। फौरन इलाज मिलने की वजह से बच्चा अभी ठीक है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा खतरे से बाहर है। उसे 24 घंटे निगरानी में रखकर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 

आपातकालीन विभाग में डॉ. हरीश चंद्रा ने डॉ. एएम अग्रवाल को मामले की जानकारी दी और 1 वर्षीय बच्चे को एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया गया। लड़के को अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया था। डॉक्टरों का मानना है कि जिस सांप को बच्चे ने निगला था वो क्रेट हैचलिंग है जो बेहद जहरीला है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो