लाइव न्यूज़ :

जेठ को कंधे पर बिठाकर 3 Km चली मजबूर महिला| Madhya Pradesh| Shivraj Singh Chauhan|Viral Video

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2021 23:25 IST

Open in App
जेठ को कंधे पर बिठाकर 3KM पैदल चली मजबूर महिलाशिवराज सिंह कहते हैं महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोई महिला रोती है तो वो उनके आंसू पोंछने भी चले जाते हैं। महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले को सम्मानित भी करते हैं। इसके बावजूद भी उनके राज में महिला के साथ हुई एक ऐसी शर्मनाक हरकत कई सवाल खड़े करती है। मध्यप्रदेश के गुना जिले में हुए इस गुनाह का वीडियो महिलाओं की सुरक्षा जमीनी हकीकत बयां कर रहा है। मामला गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र में आने वाले गांव सागई और बांसखेडी का है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक कुल चार वीडियो में एक महिला के कंधे पर जेठ को बैठाया गया है। महिला के साथ मारपीट करते हुए एक गांव से दूसरे गांव तक तीन किलोमीटर ले जाया गया। इस दौरान पूरे तीन किलोमीटर पैदल चलते समय महिला अपने जेठ को कंधे पर ढोती रही। महिला अपराध का यह मामला बेहद ही चौंकाने और प्रशासन की आंख खोलने वाला है।पीड़ित महिला शादीशुदा है। महिला ने बताया कि उसकी पहली सुसराल ग्राम बांसखेडी में है, वह दगड़फला ग्राम पंचायत राय बमोरी विधानसभा की रहने वाली है। पति के छोड़ने के बाद वह दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार हो गई और गांव सागई में रहने लगी। इसमें पहले पति को कोई दिक्कत नहीं थी। वह करीब एक माह से दूसरे युवक के साथ पति-पत्नी की तरह सागई गांव में रह रही थी। तभी अचानक 9 तारीख (9 फरवरी) को उसके पहले ससुराल के ससुर, जेठ ससुर के अन्य लड़के करीब 8 लोग मोटरसाइकिल और पैदल सागई गांव उसके घर पर धमक पड़े। उसे मारते पीटते पूर्व ससुराल बांसखेड़ी के लिए जबरदस्ती ले गए। सागई गांव से बांसखेड़ी का रास्ता 3 किलोमीटर का है। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई, और उसका जेठ उसके कंधों पर बैठा और उसे पैदल सागई से बांसखेडी तक ले गए।मामला तब पकड़ने लगा जब इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। संबंधित थाने की पुलिस ने बताया कि इस मामले में मारपीट की धाराओं में मामला 4 लोगों पर दर्ज किया गया है और चारों लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जब उनसे पूछा गया कि इस मामले में अपहरण की धारा में मामला दर्ज क्यों नहीं है? तो उन्होंने बताया कि वह अपने पूर्व पति के घर से गई और पूर्व पति के लोग तुरंत ही उसे जाकर ले आए। जबकि पीड़ित महिला का दावा है कि वह अपने दूसरे पति के साथ एक माह से सागई गांव में रह रही थी।
टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल