लाइव न्यूज़ :

Kapil Sharma ने बताई ‘The Kapil Sharma Show’ बंद करने की असली वजह, किया बड़ा खुलासा!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 29, 2021 18:47 IST

Open in App
अपनी कॉमेडी से करोड़ो दिलों में जगह बनाने वाले कपिल शर्मा की बहुत ज्यादा है. Fan Following लेकिन उनके फैन्स को सबसे ज्यादा झटका तब लगा जब खबरें आई थी की The Kapil Sharma Show ऑफ एयर होने वाला है. शो के बंद होने की पीछे कई कयास लगाये जा रहे थे हालांकि इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई थी. अब हाल ही में कपिल ने खुद इसके पीछे की वजह बताते हुए एक गुड न्यूज दी है. दरअसल, कपिल ने ट्विटर पर आस्क कपिल सेशन रखा. इस दौरान फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे. वहीं एक यूजर ने कपिल से पूछा कि आपका शो क्यों ऑफ एयर हो रहा है? इस पर कपिल ने जवाब देते हुए लिखा, ‘क्योंकि मुझे घर में अपनी पत्नी के साथ टाइम स्पेंड करना है. हम दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं.’ कपिल के इस ट्वीट पर फैन्स उन्हें बधाई देने लग गए हैं. हालांकि कुछ को कपिल की इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है.  फैंस के साथ एक चैट सेशन में कपिल शर्मा ने आश्वासन दिया कि वह एक छोटा ब्रेक ले रहे हैं और जल्द ही वापसी करेंगे. एक और फैन ने कपिल से पूछा,"क्या द कपिल शर्मा शो बंद हो रहा है?' इस पर कपिल ने कहा,"सिर्फ एक छोटा ब्रेक है."  वहीं एक और फैन ने कपिल से पूछा कि इस बार उन्हें लड़का चाहिए या लड़की? इसपर भी कपिल ने कहा कि कुछ भी उन्हें कोई समस्या नहीं है लेकिन प्रार्थना करता हूं कि हेल्दी बेबी हो. खबरें है कपिल शर्मा शो जुलाई में फिर on एयर होगा वो भी नए अवतार के साथ.  आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें की दिसम्बर 2018 कपिल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्ल फ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी की थी. दोनों की एक प्यारी सी बच्ची बेटी अनायरा भी है. कपिल शर्मा जल्द ही, नेटफ्लिक्स पर नजर आने वाले हैं. उन्होंने एक फनी वीडियो के जरिये इस बात का ऐलान किया था. उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, ''यह बहुत शुभ खबर है. अफवाहों का भरोसा ना करें दोस्तों, सिर्फ मेरा भरोसा करें. मैं जल्द हीनेटफ्लिक्स पर आ रहा हूं.''
टॅग्स :कपिल शर्माद कपिल शर्मा शो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब