लाइव न्यूज़ :

Youtube vs TikTok: प्लेस्टोर पर 4.7 से घटकर 2 हुई TikTok की रेटिंग

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: May 19, 2020 17:32 IST

Open in App
 विडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) की रेटिंग अचानक गिर गई है। प्ले स्टोर पर इस एप की यूजर्स रेटिंग में गिरावट देखने को मिली है। कुछ दिन पहले तक प्ले स्टोर पर टिकटॉक की रेटिंग 4.7 थी और देखते ही देखते यह घटकर 2 पर पहुंच गई है। दरअसल कुछ दिन पहले ही यूट्यूब और टिकटॉक के बीच बेहतर प्लेटफॉर्म को लेकर वर्चुअल जंग शुरू हुई थी। धीरे धीरे इस लड़ाई में दोनों ही प्लेटफॉर्म के यूजर्स शामिल होते गए और यूट्यूब वर्सेज टिकटॉक का माहौल तैयार हो गया। अब यूट्यूब को पसंद करने वाले लोग प्लेस्टोर पर जाकर टिकटॉक को 1 स्टार दे रहे हैं और इसे भारत में बैन करने तक की मांग कर रहे हैं। वहीं टिकटॉक को पसंद करने वाले लोग यूट्यूब को कम रेटिंग दे रहे हैं।गूगल प्ले स्टोर पर टिकटॉक ऑफिशल को अब तक करीब 2.42 करोड़ से ज्यादा यूजर्स रेटिंग दे चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोगों ने 1 स्टार दिया है।जिसके चलते इस एप की प्ले स्टोर में मौजूदा रेटिंग गिरकर 2 के करीब पहुंच गई है। प्ले स्टोर पर इस एप का लाइट वर्जन टिकटॉक लाइट (TikTok Lite) भी मौजूद है। इस लाइट एप को करीब 7 लाख यूजर्स ने रेटिंग्स दी हैं और इनमें भी लोगों ने सबसे ज्यादा 1 स्टार रेटिंग दिया है। अब इसकी रेटिंग 1.1 स्टार हो गई है। वहीं एपल ऐप स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.8 स्टार है।
टॅग्स :टिक टोकटिक टॉकयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारतव्लॉगर्स के खिलाफ सख्त हुआ रेलवे, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल