लाइव न्यूज़ :

जानिए जल्द ही Facebook में क्या बदलाव होने वाला है, होगा लोगों को नुकसान!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 14, 2018 18:27 IST

Open in App
फेसबुक यूजरों के सोशल मीडिया पर बिताए समय को अधिक अर्थपूर्ण बनाने के लिए उन्हें दिखने वाले पोस्टों के संबंध में बदलाव कर रही है। इस बदलाव से अपनी सामग्री फेसबुक के जरिए साझा करने वाले समाचार संगठनों व कंपनियों को कारोबारी नुकसान हो सकता है फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग ने एक पोस्ट में कहा कि यह बदलाव लोगों को करीबी लोगों से जोड़ने के लिए तथा तनाव व अकेलेपन से बचाने के लिए किया जा रहा है।उन्होंने लिखा, 'शोध से पता चलता है कि जब हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल करीबी लोगों से जुड़ने के लिए करते हैं तो यह हमारे लिए अच्छा होता है।' उन्होंने कहा, 'हम इससे अधिक जुड़ाव तथा कम अकेलापन महसूस कर सकते हैं और यह लंबे समय की खुशी व स्वास्थ्य से जुड़ा है। इससे इतर आलेख पढ़ना या वीडियो देखना उनके मनोरंजक व ज्ञानवर्धक होने के बाद भी उतना अच्छा नहीं हो सकता है।' कंपनी ने कहा कि इस बदलाव से ब्रांडों, पेजों और मीडिया कंपनियों के कम पोस्ट न्यूज फीड में दिखेंगे तथा लोगों के पोस्ट अधिक दिखने लगेंगे। न्यूजफीड में वीडियो भी कम दिखेंगे। इससे लोग फेसबुक पर कम समय व्यर्थ करेंगे। उसने कहा कि यह कदम उन पोस्टों को वरीयता देना है, जिन्हें फेसबुक अर्थपूर्ण मानता है।
टॅग्स :फेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की