googleNewsNext

कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का आखिरी भाषण

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 17, 2017 09:11 AM2017-12-17T09:11:53+5:302017-12-17T09:22:57+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी ने शनिवार को आखिरी भाषण दिया। कांग्रेस हेड ऑफ‌िस 24 अकबर �..

कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी ने शनिवार को आखिरी भाषण दिया। कांग्रेस हेड ऑफ‌िस 24 अकबर रोड पर अपने इस ऐतिहासिक वक्तव्य में उन्होंने अपने 19 साल के लंबे और चुनौतीपूर्ण संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा, "इंदिराजी के बाद मेरे पति राजीव ने जिम्मेदारी को समझा, प्रधानमंत्री पद संभाला। पूरे देश की समस्याओं को जाना। इंदिराजी की हत्या के 7 साल बाद फिर मेरे पति की हत्या कर दी गई और मेरा सहारा छीन लिया गया। जब मैंने यह पद संभाला मेरे हाथ कांप रहे थे।"

टॅग्स :सोनिया गाँधीमनमोहन सिंहSonia GandhiManmohan Singh