लाइव न्यूज़ :

किसने सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर किया ऐसा ट्वीट!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 9, 2018 14:57 IST

Open in App
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर राजनेताओं के बारे में अनाप-शनाप लिखने वाले शख्‍स को गिरफ्तार किया गया है। सारा ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की थी। लगभग चार महीने की जांच के बाद मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया। इस व्यक्ति का नाम नितिन शिसोदे है। मुंबई पुलिस के अनुसार पिछले साल 30 अक्टूबर को आरोपी नितिन ने सारा तेंदुलकर के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के बारे में गलत लिखा था।जिसके बाद आम जनता को लगा कि ये बातें सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा लिख रही हैं। इस घटना के बाद सारा ने तुरंत इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की। मुंबई पुलिस ने आरोपी नितिन को धारा 420 और आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और कंप्यूटर जब्त किया है, जिससे फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया गया था। पुलिस का मानना है की आईपी पता लगाने में समय लगा, जिसके बाद ही आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को 9 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
टॅग्स :सचिन तेंदुलकरसारा तेंदुलकर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गांव के बच्चों की ‘जुगाड़ू कार’ देख सचिन तेंदुलकर हुए खुश, वीडियो वायरल

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट