लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप का भारत को रिटर्न गिफ्ट HCQ के बदले भेंजेंगे वेंटिलेटर 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2020 14:58 IST

Open in App
बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 3,970 मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की जानें गयी हैं. इस वक्त देश मेंकोरोना पॉजिटिव केसेज़ की कुल 85,940 है. 53,035 लोग अभी भी संक्रमित हैं, 30,153 ठीक या डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. देश भर में फिलहाल कोरोनावायरस से 2,752 मौतें हो चुकी है. दुनिया भर में कोरोनोवायरस से  4,628,879 लोग संक्रमित हैं. कोरोना वायरस के कारण 308,655 लोगों की मौत हो चुकी इस बीच एक खबर आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को रिटर्न गिफ्ट भेज रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि हम भारत को बहुत सारे वेंटिलेटर भेज रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. हमारे पास बड़ी संख्या में वेंटिलेटर की सप्लाई है. हालांकि कितने वेटिलेंटर दिये जाएंगे व्हाइट हाउस ने अभी यह नहीं बताया है. ट्रम्प ने भारत और अमेरिका के बीच नजदीकी साझेदारी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त मित्र बताया. ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत मिलकर घातक कोरोना वायरस के लिए टीका बना रहे हैं. बाइट-ट्रंपहम इसे रिटर्न गिफ्ट इस लिए कह रहे हैं क्यों कि ट्रम्प के अनुरोध पर पिछले महीने भारत ने अमेरिका में कोविड-19 के मरीजों इलाज के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की पांच करोड़ गोलियां भेजी थीं. ट्रम्प ने कोरोना वायरस के टीके के विकास के लिए काम कर रहे भारत-अमेरिकी वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं की भी सराहना की. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायलेग मेकेनेनी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के साथ हमारे शानदार संबंधों की हाल में तारीफ की है. पिछले कुछ समय से भारत हमारे लिए एक बढ़िया साझेदार रहा है. भारत को वेंटिलेटर दान के बारे में जानकर मुझे खुशी हुई. ट्रंप प्रशासन भारत सहित कई देशों को वेंटिलेटर देने जा रहा है. हालांकि खुद अमेरिका में कोरोनावायर से 1,484,285 लोग संक्रमित हैं और 88,507 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसे लेकर वहां इसकी आलोचना भी हो रही है.ट्रंप के इस एलान से पहले 13 मई को पीएम मोदी के 20 लाख करोड़ के इकॉनॉमिक पैकेज के बाद PM CARES फंड ट्रस्ट ने COVID-19 से लड़ने के लिए 3 100 करोड़ रुपये का पैकेज आवंटित किया है. जिसमें लगभग 2000 करोड़ रुपये से वेंटिलेटर की खरीदे जाने वाले हैं. COVID-19 से लड़ने के लिए 50000 मेड इन इंडिया वेंटिलेटर खरीदे जाएंगे.  
टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीहाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज