लाइव न्यूज़ :

Shripad Naik Car Accident: श्रीपद नाइक की हालत स्थिर, पत्नी की मौत| Rajnath Singh|Ayush Minister|Goa

By गुणातीत ओझा | Updated: January 12, 2021 23:46 IST

Open in App
राजनाथ ने जाना श्रीपद नाइक का हालजानें अभी कैसे हैं केंद्रीय मंत्रीकेंद्रीय आयुष और रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक (Shripad Naik) की हालत स्थिर बनी हुई है। सोमवार को वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज (Goa Medical College) में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने अस्पताल जाकर नाइक की स्थिति की जानकारी ली। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के दोनों हाथ और एक पैर की हड्डियां टूट गई थीं। सोमवार रात ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।पत्नी और निजी सहायक की चली गई जानश्रीपद नाइक सोमवार की रात कार से कर्नाटक से गोवा लौट रहे थे। कर्नाटक के उत्तरी कन्नड़ जिले में अंकोला के पास उनकी कार पलट गई थी, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। हादसे में उनकी पत्नी और निजी सहायक की जान चली गई। उत्तरी गोवा से भाजपा सांसद नाइक को उत्तरी कन्नड़ के सरकारी अस्पताल से सोमवार देर रात गोवा मेडिकल कॉलेज लाया गया था। मेडिकल कॉलेज के डीन की अगुआई में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।नाइक का हाल जानने गोवा पहुंचे राजनाथ सिंहमंगलवार को राजनाथ सिंह नाइक की स्थित जानने के लिए गोवा पहुंचे। उन्होंने अस्पताल जाकर उनका हाल जाना और डॉक्टरों से उनकी हालत के बारे में विस्तार से चर्चा की। सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर नाइक को दिल्ली शिफ्ट किया जा सकता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया से बात की है और वह गोवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के साथ नाइक के इलाज में समन्वय करेंगे।वहीं, गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि फिलहाल केंद्रीय मंत्री को दिल्ली ले जाए जाने की जरूरत नहीं है। उनका इलाज ठीक चल रहा है। उन्हें कार्डियन केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट कर दिया गया है।
टॅग्स :गोवाराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह