लाइव न्यूज़ :

Shivsena के कार्यकर्ताओं ने BJP नेता के मुंह पर पोती कालिख, साड़ी पहनने के लिए किया मजबूर| Maharashtra|Uddhav Thackeray|Amit Shah

By गुणातीत ओझा | Updated: February 8, 2021 22:53 IST

Open in App
शिवसैनिकों ने BJP नेता को पहनाई साड़ीमुंह पर पोती कालिखशिवसेना के कार्यकर्ताओं (Shiv Sena workers) की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को भरे बाजार में बेइज्जत किया है। भाजपा नेता की गलती बस इतनी थी कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना कर दी थी। समाचार एजेंसी एएनआइ ने भी शिवसेना के कार्यकर्ताओं का यह वीडियो जारी किया है। वीडियो में शिवसेना के कार्यकर्ता भाजपा नेता के मुंह पर कालिख पोत रहे हैं और उन्‍हें साड़ी पहनने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वीडियो में एक पुलिकर्मी भी दिखाई दे रहा है जो भाजपा नेता को बचाता नजर आ रहा है। पुलिसकर्मी की मौजूदगी में भी शिवसेना कार्यकर्ता सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो महाराष्ट्र के सोलापुर का बताया गया है।बताते चलें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर करारा हमला बोला था। उन्‍होंने कहा था कि यह ऐसी ऑटोरिक्शा सरकार है जिसके तीनों पहिये तीन अलग दिशाओं में चलते हैं। शाह ने रविवार को सिंधुदुर्ग की एक रैली में कहा कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के समय हमने तत्कालीन घटक दल शिवसेना को कभी भी मुख्यमंत्री पद देने की बात नहीं की थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को झूठा करार देते हुए शाह ने कहा "मैं बंद कमरों में वादे नहीं करता। मैं जो भी करता हूं, खुले तौर पर करता हूं ... मैं बंद कमरों में राजनीति नहीं करता।" शाह ने कहा कि उनकी पार्टी अपने वादों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा, "हम सफेद झूठ नहीं बोलते। हम वचन का सम्मान करने वाले लोग हैं। बिहार में, हमने कहा था कि अगर राजग को अधिक सीटें मिलती हैं, फिर भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।" उन्होंने कहा, "भाजपा को जद (यू) से अधिक सीटें मिलीं और नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए, लेकिन, हमने कहा कि भाजपा ने पहले ही यह कह दिया है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।"शाह के इस बयान पर शिवसेना ने पलटवार किया है। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि शाह जिस कमरे की बात कर रहे हैं, वो हमारे लिए मंदिर है जिसे लेकर हम कभी झूठ नहीं बोल सकते। उसी कमरे से बीजेपी को भी महाराष्ट्र में फायदा हुआ है।
टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए