शरजील इमाम का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी घमासान, पात्रा और सिसोदिया में जुबानी जंग
By आदित्य द्विवेदी | Published: January 25, 2020 03:29 PM2020-01-25T15:29:31+5:302020-01-25T15:29:31+5:30
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शाहीन बाग को तौहीन बाग कहा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यहां भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो में कथित रूप से एक युवक असम को भारत से अलग करने की बात कह रहा है।