लाइव न्यूज़ :

शबाना आज़मी की स्कैन रिपोर्ट में क्या निकला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2020 12:08 IST

Open in App
शबाना आजमी का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है..एक वेबसाइट से बात करते हुए उनके पति और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने बताया कि उनकी हाल फिलहाल बेहतर है..रविवार को शबाना आज़मी के कई टेस्ट किए गये..उन टेस्ट की रिपोर्ट नॉर्मल है, मतलब फिलहाल शबाना आजमी खतरे से बाहर हैं.. जावेद अख्तर ने बताया कि शबाना जी की स्कैन रिपोर्ट में सब ठीक है..स्कैन रिपोर्ट में कोई गंभीर चोट नहीं दिख रही है.अख्तर परिवार के करीबी फिल्म एक्टर, डायरेक्टर सतीश कौशिक रविवार को शबाना आजमी का हाल चाल जानने पहुंचे ..सतीश कौशिक ने कहा कि वो फिलहाल आईसीयू में हैं और अगले 48 घंटों तक वो निगरानी में रहेंगी..इस वजह से उनसे कोई बात नहीं कर सके..फिलहाल उनकी हालत पहले से बहुत बेहतर है.इस बीच बॉलीवुड की कई और हस्तियां शबाना आजमी का हाल जाल जानने कोकिलाबेन अस्पताल पहुंची..शबाना आजमी की भतीजी तब्बू, विक्की कौशल , फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा  ने शबाना का हाल जाना.. शबाना आजमी का हाल जानने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे अस्पताल पहुंचे.शबाना आजमी शनिवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुम्बई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर दोपहर 3.30 बजे सड़क हादसे में घायल हो गयी थी..हादसे के बाद शबाना आजमी के कार चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है...इस हादसे में शबाना आजमी के कार ड्राइवर कमलेश कामथ को मामूली चोटें आई हैं.. हादसा मुम्बई से 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास हुआ जहां शबाना आजमी की टाटा सफारी गाड़ी एक ट्रक से भिड़ गई.. शबाना की गाड़ी का ड्राइवर एक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, उसी समय कार ट्रक से भिड़ गई.. हादसे के वक्त शबाना आजमी के पति एवं गीतकार जावेद अख्तर दूसरी गाड़ी में सवार थे..साथ ही पुलिस दूसरे एंगल पर भी जांच कर रही है ..शबाना आज़मी की गाड़ी की आरटीओ भी जांच करेंगे कि हादसा ड्राइवर की गलती से हादसा हुआ या गाड़ी में कोई खराबी थी. 
टॅग्स :शबाना आज़मीजावेद अख्तरमुंबईविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील