लाइव न्यूज़ :

पीएम ने सुनाई चंद्रयान 2 की लॉचिंग से जुड़ी सीक्रेट कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2020 15:52 IST

Open in App
पीएम मोदी ने बच्चों के साथ अपनी बिना फिल्टर वाली बातचीत के क्रार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा 2020 के दौरान असफलता से निपटने के टिप्स दिए ..इसके लिए पीएम मोदी ने चंद्रयान -2 मिशन का एक्जांपल दिया..बच्चों को मोटिवेट करने के लिए पीएम ने चंद्रयान की लॉचिंग के वक्त की एक सीक्रेट कहानी सुनाई.पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-2 की लॉचिंग के वक्त आप सब भी जाग रहे थे..जबकि चंद्रयान को भेजने में आपका कोई योगदान नहीं था.. फिर भी आप मन लगाकर बैठे थे और जब मिशन फेल हो गया तो सब निराश हो गये.. वैज्ञानिकों के अलावा आप सब भी सब जाग रहे थे..पीएम मोदी ने चंद्रयान 2 की लॉचिंग के वक्त का एक सीक्रेट शेयर किया..पीएम ने कहा कि लॉचिंग के वक्त मैं भी वहां मौजूद था..कुछ लोगों ने मुझे बताया था कि मोदी जी आप को वहां इस कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए..क्यों कि इसमें कोई श्योरिटी नहीं है..आप जाएंगे और अगर मिशन फेल हो गया तो क्या करेंगे ..तब मैंने कहा कि इसी लिए मुझे वहां जाना चाहिए पीएम ने मिशन के उन सबसे अहम पलों का राज खोला और बताया कि जब कुछ लास्ट मिनट थे तब मैंने देखा कि वैज्ञानिकों के चेहरे पर बदलाव दिख रहा है, तनाव दिख रहा है..तब उनके चेहरे से लगा कि कुछ अनहोनी हो रही..तब वैज्ञानिकों ने आकर अपडेट दिया..तब मैंने उनसे कहा कि आप कोशिश कर रहे हैं करिए मैं बैठा हूं..फिर थोड़ी देर उन्होंने बताया कि साहब नहीं हो पा रहा है..मैं इसके बाद थोड़ी देर तक वैज्ञानिकों के साथ बैठा, उनसे बातें की..अंदर जाकर चक्कर लगाया और कहा चिंता मत करिए ..उसके बाद रात में मैं होटल तो चला गया लेकिन चैन से बैठ नहीं पाया..सोने का मन नहीं कर रहा..पीएमओ की पूरी टीम सोने चली गयी थी..लेकिन मैं खुद को समझा नहीं पा रहा था..मैं आधे घंटे- पैने घंटे तक चहलकदमी करता रहा फिर मैंने रात को साढ़े बजे पीएमओ की टीम को जगाकर बुलाया और उनसे कहा कि मैं सुबह जल्दी निकलने का कार्यक्रम बदल कर देर से जाउंगा..मैं इन वैज्ञानिकों से मिलना चाहता था..क्या सुबह सात- साढे़ सात बजे ये सब वैज्ञानिक इकठा हो सकते हैं..मैं जा सकता था देश में कोई नोटिस भी नहीं करता लेकिन मैं सुबह उन वैज्ञानिकों से फिर मिला ..मैंने उनकी मेहनत की तारीफ की, उनसे देश के सपनों की बात की और फिर पूरा माहौल बदल गया वहां का ही नहीं पूरे देश का माहौल बदल गया फिर बाद में जो हुआ आपने वो सब टीवी पर देखा ..  पीएम ने कहा कि हम विफलताओं में भी सफलता की शिक्षा पा सकते है..हर प्रयास में उत्साह भर सकते है..किसी चीज में आप अगर असफल हैं तो आप सफलता की ओर चल रहे हैं. 
टॅग्स :परीक्षा पे चर्चामोदीचंद्रयान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले नेता; ऐतिहासिक फैन फॉलोइंग

भारतअमेरिका के नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' में शामिल हुआ भारत, जानें क्या है इसका महत्व

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

भारतPariksha Par Samvad: लक्ष्य पर ध्यान और कड़ी मेहनत, सीएम यादव ने स्टूडेंट्स को दिए पढ़ाई मंत्र, परीक्षा पर खुलकर बात

भारतPariksha Pe Charcha 2026: सपने न देखना एक क्राइम और सपने देखने ही चाहिए?, पीएम मोदी ने छात्रों से की बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?