लाइव न्यूज़ :

Digvijay Singh के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, Owaisi की AIMIM पर लगाया था धांधली का आरोप

By गुणातीत ओझा | Updated: February 23, 2021 00:15 IST

Open in App
ओवैसी से पंगा लेकर बुरे फंसे दिग्विजय सिंहहैदराबाद की एक कोर्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि केस में गैर जमानती वारंट जारी किया है। उनके खिलाफ यह मामला 2017 में दायर किया गया था। इस मामले में उनके एक बयान के चलते एआईएमआईएम नेता ने उनपर मानहानि का आरोप लगाया था। कोर्ट ने मामले की अगली सुवनाई 8 मार्च को तय की है।सांसदों/विधायकों के खिलाफ मामलों पर सुनवाई के लिये गठित विशेष कोर्ट ने दिग्विजय सिंह के उसके समक्ष पेश नहीं होने के कारण सोमवार को गैर जमानती वारंट जारी किया। दिग्विजय के खिलाफ मानहानि का यह मामला एआईएमआईएम नेता एस ए हुसैन अनवर ने दायर किया था। अनवर की याचिका में कहा गया है कि दिग्विजय ने एआईएमआईएम और उसके प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ वित्तीय फायदे के लिए चुनाव लड़ने का झूठा आरोप लगाया था। उनका आरोप है कि कांग्रेस नेता ने अपने बयान में ओवैसी की पार्टी पर वित्तीय लाभ के लिए दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ने की बात कही थी।सुनवाई की पिछली तारीख के दौरान कोर्ट ने निर्देश दिया था कि दिग्विजय सिंह और संपादक 22 फरवरी को उसके समक्ष उपस्थित हों। सोमवार को सुनवाई में उर्दू अखबार के संपादक कोर्ट में पेश हुए, लेकिन दिग्विजय उपस्थित नहीं हुए। दिग्विजय सिंह के वकील ने एक याचिका दायर कर स्वास्थ्य के आधार पर पेशी से छूट की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया और गैर जमानती वारंट जारी किया।
टॅग्स :दिग्विजय सिंहअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?