लाइव न्यूज़ :

मुरारी बापू ने करवाई ऐसी जगह पर शादी जानकर हो जाएंगे आप हैरान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 14, 2017 16:09 IST

Open in App
गुजरात के भावनगर जिले में एक अनोखा नजारा देखने को मिला जहां श्मशान घाट में शादी रचाई गई जिस जगह चिता जलाई जाती है वहां हवन कुंड सजाकर दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे हुए। इस अनोखी शादी में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया इस नव युगल को आशीर्वाद देने गुजरात के प्रमुख संत मोरारी बापू खुद पहुंचे माना जा रहा है कि समाज में फैले अंधविश्‍वास और रूढ़वादिता पर चोट करने के लिए यह कदम उठाया गया कथा वाचक मोरारी बापू ने बनारस में प्रवचन के दौरान यह सीख दी थी कि श्मशान को लेकर जनमानस में कायम भ्रांतियां दूर होनी चाहिए श्मशान अशुभ नहीं, महान पवित्र स्थल है यहां जन्मदिन के साथ विवाह समारोह भी होने चाहिए। बापू के इन विचारों से प्रभावित होकर ही भावनगर के महुवा कस्बा अंतर्गत साधु समाज के युवक घनश्याम और कोली समाज की पारूल ने श्मशान में शादी रचाने का फैसला लिया दोनों बापू से मिले और श्मशान घाट में शादी की इच्छा जताई श्मशान घाट पर घनश्याम व पारूल ने चिता के फेरे लिए। घनश्याम बैंडबाजे के साथ बरात लेकर श्मशान पहुंचा जहां दोस्त-रिश्तेदार जमकर नाचे। वर-वधू पक्ष के लोगों ने मिलकर श्मशान में गरबा किया बापू की मौजूदगी में पंडित प्रभा शंकर ने शादी संपन्न कराई। मोरारी बापू ने प्रसाद के रूप मे सभी को श्मशान घाट पर ही भोजन कराया |
टॅग्स :मुरारी बापूभावनगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअनुकरणीय पहल है रामकथा का आयोजन

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

भारतBhavnagar Complex Fire: आग ने कई अस्पतालों को अपनी चपेट में लिया, चादरों में लिपटे बच्चों को खिड़कियों से बचाया गया, देखें भयावह वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत