Mamata Banerjee ने Amit Shah से कहा- भरोसा नहीं तो आप ही संभालिए West Bengal, मिला ये जवाब
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 28, 2020 10:37 AM2020-05-28T10:37:07+5:302020-05-28T10:37:07+5:30
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र की दखलंदाजी से खासी परेशान हैं। वो लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रही हैं। बुधवार को ममता बनर्जी ने बताया- मैंने अमित शाह से कहा कि यदि आपको बंगाल सरकार पर भरोसा नहीं है तो आइए आकर स्थिति संभालिए। इस पर वह बोले- चुनी हुई सरकार को हम कैसे तोड़ सकते हैं। यह बोलने के लिए मैं अमित शाह को धन्यवाद देती हूं। इससे पहले ममता ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को लेकर रेल मंत्रालय पर निशाना साधा।