लाइव न्यूज़ :

CBI से पहले Mamata Banerjee पहुंची Abhishek Banerjee के घर, Coal Scam केस में Rujira से पूछताछ

By गुणातीत ओझा | Updated: February 24, 2021 01:44 IST

Open in App
CBI से पहले ममता बनर्जी पहुंची भतीजे अभिषेक के घरपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा से आज सीबीआई पूछताछ करने उनके घर पहुंची है। इन सब के बीच सीएम ममता ने सीबीआई से पहले अभिषेक के घर पहुंच कर सभी को चौंका दिया है। ममता के अभिषेक के घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद सीबीआई की टीम भी वहां पहुंची है। यहां आज अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी से सीबीआई कोयला घोटाला मामले में पूछताछ करने वाली है। सीबीआई ने रविवार को भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कोयला चोरी मामले में पूछताछ के लिए नोटिस थमाया था। सीबीआई के इस कदम पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके अंदर जान है, वह किसी भी तरह की धमकी से डरने वाली नहीं हैं।ममता बनर्जी ने कहा, ''हमें जेल से डराने का प्रयास नहीं करें, हमने बंदूकों का सामना किया है और हम चूहों से लड़ने से नहीं डरते।'' मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि साल 2021 में केवल एक खेल होगा और उस मैच में मैं गोलकीपर होऊंगी और यह देखना चाहती हूं कि कौन जीतता है और कौन हारता है।पत्नी को नोटिस मिलने के बाद सांसद अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट किया, ''आज दोपहर दो बजे, सीबीआई ने मेरी पत्नी के नाम पर नोटिस दिया है। हमें कानून पर पूरा भरोसा है। हालांकि, यदि उन्हें लगता है कि इस तरह के हथकंडों से हमें डराया जा सकता है तो वे गलत हैं। हम वे नहीं हैं जिसे दबाया जा सके।'' बनर्जी ने अपने ट्वीट के साथ सीबीआई के नोटिस की तस्वीर भी शेयर की।सीबीआई की टीम ने अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी को पश्चिम बंगाल स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) से कोयला चोरी के मामले में जांच अधिकारी, सीबीआई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार की ओर से जारी नोटिस थमाया। इस मामले में अनूप मांझी को कथित मास्टरमाइंड बताया जाता है। रविवार को जारी नोटिस में रुजिरा से कहा गया कि वह हरीश मुखर्जी रोड स्थित अपने पते पर मामले से संबंधित कुछ सवालों के जवाब के लिए उपस्थित रहें। सीबीआई की कार्रवाई पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने एक-दूसरे पर निशाना साधा।
टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज