लाइव न्यूज़ :

Mamata Banerjee Electric Scooter Crash Video| स्कूटर से गिरते-गिरते बचीं ममता बनर्जी |  Petrol-Diesel Price Hike

By गुणातीत ओझा | Updated: February 25, 2021 22:01 IST

Open in App
भाजपा का विरोध करते लड़खड़ाया ममता का स्कूटरडीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते वक्त ममता बनर्जी का बैलेंस गड़बड़ा गया.. वह गिरते-गिरते बाल-बाल बचीं। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में ममता बनर्जी हावड़ा में एक मार्च में शामिल हुईं थी। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रीक स्कूटर की भी सवारी की। जैसे ही उन्होंने स्कूटर को चलाने का प्रयास किया वह डगमगा गईं और गिरते-गिरते बचीं। उनके आस-पास तैनात सुरक्षाकर्मी और नेताओं ने उनको गिरने से बचा लिया। इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी सड़क पर गिर गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से ममता बनर्जी गिरने से बाल-बाल बचीं। यह हादसा उस समय हुआ जब ममता बनर्जी इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाकर राज्य सचिवालय नबान्न जा रहीं थीं।स्कूटर पर सवार ममता बनर्जी ने गले में तख्ती टांग रखी थी, जिसपर ईंधन के दाम में वृद्धि के खिलाफ नारे लिखे थे, उन्होंने हेलमेट पहन रखा था और हाजरा मोड़ से राज्य सचिवालय के बीच सात किलोमीटर का सफर स्कूटर पर तय करते हुए सड़क के दोनों ओर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। करीब 45 मिनट के सफर के बाद 'नबान्न पहुंची ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की आलेचना की.. उन्होंने कहा, हम ईंधन की कीमतों में वृद्धि का विरोध कर रहे हैं। मोदी सरकार केवल झूठे वादे करती है। उन्होंने (केंद्र) ईंधन की कीमत को कम करने के लिए कुछ नहीं किया। आप मोदी सरकार के सत्ता में आने और अब के पेट्रोल की कीमतों में अंतर को देख सकते हैं।
टॅग्स :ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल