लाइव न्यूज़ :

इरफान खान को कैसे याद करते हैं उनके गुरु

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2020 19:44 IST

Open in App
इरफान की अदायगी का कौन मुरीद नहीं. आज मोटी आखों वालों एक्टर सबकी आंखों में आंसू देकर चला गया है. इरफान को अधिकतर लोग उनकी अदायगी के जरिए ही जानते थे. इरफान का जाना कअपने बीच से किसी अपने का जाना लग रहा है. मन बहुत भारी बोझिल है. हम जिस इंसान की अदाकारी के कायल थे उनके सफर की शुरूआती दिनों के याद करते हुए उनके गुरू और थियेटर डायरेक्टर डा रवि चतुर्वेदी कहते हैं कि थियेटर चलता रहा है और चलता रहेगा लेकिन इरफान जैसा शानदार अभिनेता और लाजवाब इंसान कहां से लाएंगे? वह थियेटर के लिए कुछ बड़ा करने का सपना देखते थे और उस सपने को अपने साथ ही लिए चले गए. जयपुर में इरफान खान के लिए किसी से भी बात कीजिए, उन्हें याद करते हुये हर कोई यह जरूर कहता है, 'शानदार अभिनेता! लाजवाब इंसान!' इरफान की जड़ें जयपुर में थीं और वह जयपुर में थियेटर के लिए कुछ बड़ा करने का सपना देखते थे. थियेटर से लेकर सिनेमा तक में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले इरफान का बुधवार को मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया। इरफान का परिवार मूल रूप से राजस्थान के टोंक से है लेकिन इरफान का बचपन जयपुर के परकोटे वाले सुभाष चौक में बीता जहां उनके परिवार की टायरों की दुकान हुआ करती थी. इरफान का बाकी परिवार आज भी जयपुर में ही रहता है. इरफान के शुरुआती गुरु रहे डा. रवि चतुर्वेदी कहते हैं कि इरफान जो भी बने अपनी मेहनत से, अपनी लगन से बने. वो जमीन से जुड़े थे. संघर्ष शब्द आखिर तक इरफान से जुड़ा रहा. बचपन से लेकर आखिर तक.  
टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड हीरोमुंबईकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर