googleNewsNext

Happy Eid al-Adha 2021: Bakrid पर कुर्बानी के खिलाफ मुस्लिम शख्स का 72 घंटे का रोजा! | Green Eid

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2021 15:12 IST2021-07-21T15:11:55+5:302021-07-21T15:12:55+5:30

आज देशभर में ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है. मगर इस बीच बंगाल में एक मुस्लिम शख्स ऐसा भी है, जो ईद पर जानवरों की कुर्बानी को बंद करने अपील कर रहा है. दरअसल, कोलकाता के 33 वर्षीय अल्ताब हुसैन ने ईद पर जानवरों की कुर्बानी के विरोध में मंगलवार की रात से 72 घंटे का रोजा रखा है. बताया जा रहा है कि बकरीद के अवसर पर जब अल्ताब के भाई एक बकरे को कुर्बानी देने के लिए घर ले आए तो वह दुखी हो गए.

टॅग्स :ईदबक़रीदEidBakrid