लाइव न्यूज़ :

Greta Thunberg पर Delhi Police की Press Conference|Toolkit|Farmer Protest|Greta Thunberg Tweet

By गुणातीत ओझा | Updated: February 4, 2021 20:56 IST

Open in App
क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भारत में नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट को भड़काऊ करार देते हुए ग्रेटा के खिलाफ आज गुरुवार को FIR दर्जी की है। दिल्ली पुलिस की एफआईआर के बाद ग्रेटा थनबर्ग ने फिर किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं अब भी किसानों के साथ खड़ी हूं और उनके शांतिपूर्वक विरोध का समर्थन करती हूं। नफरत, धमकी या मानवाधिकारों के उल्लंघन इसे बदल नहीं सकते। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को ग्रेटा थनबर्ग पर आपराधिक षड्यंत्र और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की  है। स्वीडन की रहने वाली थनबर्ग ग्रेटा पर आईपीसी के सेक्शन 153 A और 120B के तहत FIR दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा के खिलाफ उनके कई ट्वीट्स पर संज्ञान लिया है, जिन्हें भड़काऊ करार दिया जा रहा है।मंगलवार रात को किए गए पहले ट्वीट में ग्रेटा थनबर्ग ने लिखा "हम भारत में #FarmersProtest के साथ एकजुटता से खड़े हैं।" उनके ट्वीट के बाद फेमस पॉप सिंगर रिहाना ने ट्वीट कर कहा था कि इस मुद्दे पर बात की जानी चाहिए। विदेशी हस्तियों के देश के आंतरिक मामलों में दखल देने पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी किया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ये देखकर दुख हुआ कि कुछ संगठन और लोग अपना एजेंडा थोपने के लिए इस तरह का बयान जारी कर रहे हैं। किसी भी तरह की टिप्पणी करने से पहले तथ्यों और परिस्थितियों की जांच करना जरूरी है। ग्रेटा थनबर्ग ने क्या किया था ट्वीटअब बात करते हैं ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट के बारे में उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया था कि हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं। उन्होंने सीएनएन की एक खबर टैग की जिसका शीर्षक था, ‘प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस में झड़प के बीच भारत ने नयी दिल्ली के आसपास इंटरनेट सेवा बंद की।’ इतना ही नहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर एक कथित दस्तावेज भी शेयर किया था, जिसमें आंदोलन के समर्थन की प्लानिंग लिखी हुई थी।कौन हैं ग्रेटा थनबर्गग्रेटा थनबर्ग को जलवायु संकट के खिलाफ लड़ाई में सबसे अग्रणी वक्ता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कई बार अपने भाषणों से लोगों को दिल जीता है। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी ट्विटर वॉर की भी खूब चर्चा हुई थी। दिसंबर 2020 में स्वीडन की इस 16 साल की पर्यावरण ऐक्टिविस्ट को प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने 2019 का 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुना था।
टॅग्स :ग्रेटा थनबर्गकिसान आंदोलनदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?