लाइव न्यूज़ :

GHMC Election Result| टीवी पर भाग्यनगर vs हैदराबाद | भिड़ गए नेता  | BJP-AIMIM में कांटे की टक्कर

By गुणातीत ओझा | Updated: December 4, 2020 22:56 IST

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं।भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। टीआरएस को 55 व ओवैसी को 44 सीटें मिली हैं।
हैदराबाद चुनावटीवी पर भिड़ गए नेता!ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव नतीजों के रुझानों (GHMC Election trends 2020) के साथ ही भाग्यनगर और हैदाराबाद दोनों ट्रेंड करने लगा है। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने कहा था कि अगर वह निगम में सत्ता में आएगी तो शहर का नाम भाग्यनगर कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां की जनता से पूछा था कि क्यों न यहां का नाम बदलकर भाग्यनगर कर दिया जाए। हालांकि, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने इसका विरोध किया था। नतीजों की बात करें तो पहले नंबर पर टीआरएस है और दूसरे नंबर के लिए भाजपा और AIMIM में कांटे की टक्कर चल रही है। ताजा रुझानों के अनुसार, टीआरएस लगभग 50 सीट और भाजपा लगभग 40 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने एक वार्ड में जीत दर्ज की है। जबकि AIMIM 25 सीटों पर आगे चल रही है। पिछले चुनावों की बात करें तो भाजपा की झोली में सिर्फ 4 सीटें ही आईं थी। आइये अब बात करते हैं टीवी पर छिड़ी भाग्यनगर vs हैदराबाद की बहस के बारे में'शुरू से ही था हैदराबाद नाम'एक चैनल पर चर्चा में शामिल मौलाना सईद अल कादरी ने भाजपा के हैदराबाद का नाम बदलने के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ये मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं। हैदराबाद का नाम तो हैदराबाद ही रहेगा। आखिर नाम बदलने की जरूरत ही क्या है। इसका पहला नाम ही हैदराबाद था।' उन्होंने कहा कि यहां पहाड़ी इलाका था। कुली कुतुब शाह ने इस शहर को बसाया था और उन्होंने चारमीनार बनाया था। हैदराबाद से पहले गोलकुंडा राजशाही थी।'भाजपा ने किया राजा कृष्णदेव राय का जिक्रइस बहस में भाजपा नेता सुंधाशु त्रिवेदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हैदराबाद का भाग्योदय होगा। अभी शुरुआती रुझान आ रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि हैदराबाद का भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा, 'हम किसी का नाम परिवर्तन करने का नहीं बल्कि परिवर्तन की बात करते हैं। जहां तक बात हैदाराबाद से पहले यहां कोई राज्य के नहीं होने की है तो राजा कृष्णदेव राय का राज्य तेलंगाना से लेकर कर्नाटक के हिस्से तक फैला था। पुर्तगाल के इतिहासकारों ने लिखा है कि राजा कृष्णदेव राय की राजधानी लंदन से भी बड़ी थी। निजाम साहब यहां क्या करने आए थे। अगर यहां कुछ नहीं था तो भारत में विदेशी क्यों आए थे?'
टॅग्स :हैदराबादअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?