लाइव न्यूज़ :

देखिए कैसे रवि पुजारी की गर्दन दबोच कर भारत लाई पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 14:02 IST

Open in App
जो आदमी अभी आपको अपनी स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसकी हालत देख कर आप उसे पहचान नहीं पाएंगे. वो कभी फोन पर बड़े-बडों को ठोक डालने की धमकियां दिया करता था. आज खुद उसकी गर्दन कानून की गिरफ्त में हैं. कभी उसका नाम सुन कर लोग सहमे पुलिस के पास दौड़ते थे, कुछ लोग सरेंडर कर देते और फिरौती की रकम दे जान अपनी जान के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगते थे. आज वो खुद सहमा सा पुलिस के कब्जे में हैं, आंखे-चेहरा सब सफेद पड़ चुका है.  हत्या और वसूली जैसे कई अपराधों में वांटेड भगोड़े गैंगस्टर रवि पुजारी को पुलिस पकड़ कर आज बैंगुलुरू ले आई . रवि पुजारी को आज तड़के फ्रांस के रास्ते सेनेगल से बेंगलुरु लाया गया.  गैंगस्टर रवि पुजारी को  दक्षिण अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीकी पुलिस और सेनेगल सुरक्षा एजेंसियों ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में धर दबोचा . इसके बाद उसे सेनेगल प्रत्यर्पित कर दिया गया.  सेनेगल में पुजारी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों का एक दल उसे लाने के लिए सेनेगल गया. इस दल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमर कुमार पांडे और बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल भी शामिल थे. पुलिस टीम ने प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरी की और उसे ‘एयर फ्रांस’ की फ्लाइट से बेंगलुरु लाए. पुजारी को सेनेगल अधिकारियों ने पिछले साल गिरफ्तार किया था लेकिन स्थानीय अदालत के उसे जमानत देने के कारण भारतीय पुलिस उसे वापस नहीं ला पाई थी.  इसके बाद पुजारी जमानत का उल्लंघन करते हुए सेनेगल से भाग कर दक्षिण अफ्रीका चला गया था.  
टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमसाउथ अफ़्रीकादाऊद इब्राहिम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है