लाइव न्यूज़ :

Nirbhaya Case Taja Samachar: निर्भया के पिता ने फांसी टलने पर कही ये बड़ी बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2020 15:25 IST

Open in App
निर्भया को दोषियों की फांसी की तारीख पर तारीख मिलने से कल निर्भया की मां का गुस्सा फूट पड़ा लेकिन इसी फैसले पर निर्भया के पिता ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी. निर्भया के पिता ने कहा कि हमारे वकील हमें पहले ही बता चुके थे. निर्भया के पिता कहते हैं कि हमारे वकीलों पहले ही कहा था कि आपको अभी और इंतज़ार करना पड़ेगा क्यों कि पवन की दया याचिका का विकल्प अभी बाकी है. उसने दाचिका डाल भी दी तो ऐसे में फांसी तो रुकनी ही थी. इस लिए मैं इससे चिंता में नहीं हूं. देरी के बाद भी निर्भया के पिता न्याय को सामने देख रहे हैं कहते हैं इस बार जो होगा वो आखिरी बार होगा. निर्भया के पिता ने पवन के वकील एपी सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि एपी सिंह ने कोर्ट को गुमराह किया. वो आधे दिन तक रोर्ट में कहते रहे कि हमने कोई याचिका नहीं डाली, हमारे पास कोई विकल्प ही नहीं बचा. जैसे ही कोर्ट ने 1 बजे फैसला सुनाया तो वो दौड़े दौड़े आए और याचिका के बारे में बताया. निर्भया के पिता कहते कि मैं खुद बड़ी बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहा था कि पवन अपनी दया याचिका दायर करे. फांसी टलने के बाद कल गुस्से में निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि यह हमारी व्यवस्था की नाकामी को दर्शाता है. पूरी दुनिया देख रही है कि भारत में कैसे न्याय में देरी की जा रही है.  दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को 2012 के इस मामले में चारों दोषियों की फांसी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी. चारों दोषियों को पहले 3 मार्च यानि आज सुबह छह बजे फांसी दी जानी थी. तीसरी बार निर्भया के दोषियों की फांसी टलने के बाद दिल्ली सरकार भी तुरंत एक्टिव हो गयी.  दया याचिका दायर होने और फांसी टलने वाले दिन यानि सोमवार को ही दिल्ली सरकार ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले के चार दोषियों में से एक पवन गुप्ता द्वारा दायर की गई दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश कर दी.     
टॅग्स :निर्भया केसनिर्भया गैंगरेपदिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष