googleNewsNext

Farmer Protest Ghazipur Border: किसानों ने की दो BJP Mla के खिलाफ FIR की मांग|Rakesh Tikait|Breaking

By गुणातीत ओझा | Published: January 30, 2021 12:56 AM2021-01-30T00:56:38+5:302021-01-30T00:57:15+5:30

गाजीपुर बॉर्डर पर डटे किसानों ने साफ ऐलान किया है कि वह धरना प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे। किसानों के नेता राकेश टिकैत से मिलने के लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पहुंचे।

किसान आंदोलन
''भाजपा विधायकों के खिलाफ दर्ज हो FIR''

गाजीपुर बॉर्डर पर डटे किसानों ने साफ ऐलान किया है कि वह धरना प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे। किसानों के नेता राकेश टिकैत से मिलने के लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पहुंचे। उसके बाद राकेश टिकैत ने फिर से हुंकार भरी। उन्होंने साफ किया कि प्रशासन चाहे कितना भी हमारा बिजली पानी बंद कर दे, लेकिन वे किसी भी हालत में पीछे नहीं हटने वाले। इस बीच गाजीपुर पर चल रहे धरना प्रदर्शन में किसानों ने अचान दो भाजपा विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। किसानों ने कहा है कि इन दो भाजपा विधायकों के खिलाफ चार घंटे के अंदर FIR दर्ज होनी चाहिए।

बताते चलें कि कल यानि गुरुवार को अचानक लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचने की खबरें आई थीं। उस दौरान किसानों ने राकेश टिकैत को मंच पर पहुंच कर सूचना दी कि भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपने साथ 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर घुस आए हैं। जानकारी मिलते ही राकेश टिकैत ने वार्ता बीच में छोड़ दी और मंच पर खड़े हो गए। माइक संभालते ही उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुझे यहां से गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मेरे साथ आए किसानों को पिटवाया जाएगा।

मैं मंच पर ही फांसी लगा लूंगा, लेकिन अब यह मंच नहीं छोड़ूंगा। भाजपा के विधायक नीचे गुंडागर्दी कर रहे हैं और यहां पर प्रशासन मेरे साथ वार्ता कर रहा है। यह मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। इतना कहते हैं उन्होंने मंच पर बैठे किसानों से कहा कि अधिकारियों को मंच से जाने का रास्ता दे दें। अब कोई वार्ता नहीं करेंगे। गोली खाएंगे, लाठी खाएंगे, लेकिन गुंडागर्दी नहीं करने देंगे। अब आंदोलन जारी रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि वह धरनास्थल पर गए थे, लेकिन लखनऊ से फोन आने के बाद वहां से लौट आए।

टॅग्स :राकेश टिकैतकिसान आंदोलनRakesh TikaitFarmer Agitation