googleNewsNext

BJP सांसद Manoj Tiwari के घर गूंजी किलकारी, Lockdown में की थी शादी, जानें क्या करती हैं उनकी पत्नी

By गुणातीत ओझा | Published: December 31, 2020 09:02 PM2020-12-31T21:02:36+5:302020-12-31T21:03:25+5:30

दिल्ली भाजपा (Delhi BJP) के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) एक बार फिर पिता बन गए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के घर बुधवार को बेटी ने जन्म लिया। मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

मनोज तिवारी के घर आई नन्ही परी लॉकडाउन में की थी दूसरी शादी

दिल्ली भाजपा (Delhi BJP) के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) एक बार फिर पिता बन गए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के घर बुधवार को बेटी ने जन्म लिया। मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। सांसद के  ट्विटर पर यह जानकारी शेयर करते ही उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। सांसद मनोज तिवारी की एक बेटी और है जो मुंबई (Mumbai) में रहकर शिक्षा हासिल कर रही है। मनोज तिवारी उससे मिलने के लिए अक्सर मुंबई भी जाते हैं। 

मनोज तिवारी ने लॉकडाउन में सिंगर सुरभी तिवारी से दूसरी शादी की थी। जिससे उनको यह पहली बेटी हुई है। उनको अपनी पहली पत्नी से भी एक बेटी है। जो मुंबई में पढ़ाई कर रही हैं। तिवारी उनसे मिलने के लिए अक्सर मुंबई जाते रहते हैं। 

मनोज तिवारी के बारे में आपको बता दें कि उन्होंने 2013 में भाजपा का दामन थामा था। 2014 के लोकसभा चुनावों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से पहली बार भाजपा के टिकट पर उन्होंने चुनाव लड़ा और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को शिकस्त दी। इसके बाद उन्हें दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया और उनके नेतृत्व में पार्टी ने निगम का चुनाव भी लड़ा। मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा ने निगम चुनावों में जीत हासिल की। साल 2019 में एक बार फिर उत्तर पूर्वी दिल्ली की ही सीट से मनोज तिवारी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

पहली पत्नी से 2012 में हुआ तलाक

मनोज तिवारी का अपनी पहली पत्नी रानी से 2012 में तलाक हो गया था। मनोज तिवार के बिग बॉस में जाने के बाद से उनकी पत्नी उनसे खफा रहने लगी थीं। दोनों के बीच अक्सर झगड़े की खबरें आती रहती थी। मनोज तिवारी जब बिग बॉस का हिस्सा बने थे तभी से उनकी पत्नी रानी उनसे अलग रह रही थीं। इससे इतर बात करें तो मनोज तिवारी एक अच्छे अभिनेता के साथ-साथ एक अच्छे कवि और लेखक भी हैं। तिवारी के भोजपुरी में कई गीत काफी लोकप्रिय हुए थे। 

टॅग्स :मनोज तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)manoj tiwariBharatiya Janata Party (BJP)