लाइव न्यूज़ :

Karnataka के Shimoga में विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में जबर्दस्त धमाका, अबतक 15 शवों को बरामद किया गया

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 22, 2021 12:02 IST

Open in App
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने कहा है कि कर्नाटक सरकार पीड़ितों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध करा रही है. उन्होंने कहा, ' शिमोगा (Shivamogga) में जानमाल के नुकसान से आहत हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना करता हूं. प्रार्थना है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं. राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है.' अभी तक की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विस्फोटक कर्नाटक के शिवमोगा के हुनासोडू गांव में हुआ है. इस शक्तिशाली विस्फोटक को खनन के लिए ले जाया जा रहा था. पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात करीब साढ़े दस बजे धमाका हुआ, जिससे न केवल शिवमोगा, बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि घरों और दफ्तरों की खिड़की पर लगे शीशे टूट गए और सड़कों पर दरार पड़ गई. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, “जिलेटिन ले जा रहे एक ट्रक में धमाका हुआ. ट्रक में मौजूद कई मजदूरों की मौत हो गई. स्थानीय तौर पर कंपन महसूस किया गया.” उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. गौरतलब है कि शिमोगा कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा का गृह जनपद है. मुख्यमंत्री बीएस. येदियुरप्पा ने इस मामले की हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही दोषियों को सख्त सजा देने की बात कही है. वही ट्विटर पर भी स्थानीय लोग इस घटना को लेकर ट्वीट कर रहे है. अकाश जैन नाम के एक यूजर ने इस धमाके के बारे में ट्वीट करते हुए बताया शिवमोगा के पास कल्लूगंगुर-अब्बलगेरे गांव में एक डायनामाइट ब्लास्ट हुआ है. ये ब्लास्ट खदान करने वाली जगह पर है. इस धमाके में कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका है. खुद को शिवमोगा का बताने वाले एक शख्स ने फोटो अपलोड करके दावा किया है कि उसके घर के बाद सड़क भी टूट गई है. वहीं एक अन्य ट्वीट में इसी शख्स ने ऑफिस की तरह दिखने वाली जगह के गेट के शीशे टूटने का फोटो भी ट्वीट किया है.
टॅग्स :कर्नाटकशिमोगाबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos