googleNewsNext

Gym और Diet के बिना इन 8 आयुर्वेदिक उपचारों से तेजी से घटाएं मोटापा

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: January 6, 2021 11:22 AM2021-01-06T11:22:48+5:302021-01-06T11:23:12+5:30

वजन बढ़ना आज के समय की सबसे बड़ी चिंता बन गई है। वजन बढ़ने से कई गंभीर बीमारियाँ जैसे  कैंसर, डायबिटीज और दिल के रोग आदि का सबसे ज्यादा खतरा होता है। वजन कम करने के कई उपाय हैं, जिन्हें आप ट्राई करते होंगे। लेकिन जिम में पसीना बहाने और डाइट से भी अगर आपको फायदा नहीं हो रहा है तो आज हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं जो तेजी से मोटापा कम कर सकते हैं। ध्यान रहे ये विडियो आपके लिए बेहद ज़रूरी है इसे एंड तक ज़रूर देखें. 
 

अदरक 
अदरक का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए किया जा सकता है। अदरक में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को कम कर सकते हैं। अध्ययन बताते हैं कि अदरक में एक यौगिक होता है जो आंतरिक अंगों की सूजन को कम करने में मदद करता है।

पान के पत्ते
सुबह शाम खाली पेट एक ताजे पान के पत्ते में साबुत काली मिर्च के साथ खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इससे आपके पूरे शरीर की फालतू चर्बी निकल सकती है।

गोभी 
आयुर्वेद के अनुसार, गोभी को कच्चा या पकाकर खाना फायदेमंद है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि कच्ची गोभी खाने से ज्यादा फायदा होता है। आपको अपने शरीर में मौजूद वसा को कम करने के लिए दिन में कुछ कच्ची गोभी खाने की कोशिश करनी चाहिए।

मेथी 
मेथी के पानी को वजन कम करने के लिए खूब इस्तेमाल किया जाता है। मेथी में भरपूर मात्रा में एंटिऑक्सीडेंट होते हैं जो मेटाबॉलिज्स को बेहतर करते हैं और फैट बर्न करने में मददगार होता है। इसके साथ ही साथ मेथी के पत्तों में डायट्री फाइबर भी भरपूर होता है, जो पाचन को मजबूत करता है और मोटापा कम करने में मददगार है। आप रात को मेथी 

आंवला 
आवंले के सेवन से शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ती है, जिससे हम बीमरियों से दूर रहते हैं। यही नहीं आंवला शरीर में मौजूद टॉक्‍सिन यानी कि जहरीले पदार्थों को बाहर निकाल देता है। आंवला मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, जो मोटापा कम करने में मददगार साबित होता है।

सौंफ
मिश्री, मोटी सौंफ और सुखा धनिया इन तीनो को बराबर मात्रा में पीसकर एक चम्मच सुबह और एक चम्मच शाम को गुनगुने पानी के साथ लेने से शरीर से चर्बी कम होकर मोटापा दूर हो सकता है।

नींबू पानी
आयुर्वेदिक टिप्स के अनुसार, नींबू के पानी का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके वजन को संतुलित या कम करने में मददगार हो सकता है। सुबह 1 गिलास गर्म पानी के साथ नींबू के रस का सेवन करने से न केवल पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है बल्कि वजन भी कम होता है।  

शहद और नींबू 
वजन को नियंत्रित करने के लिए शहद और नींबू के रस का सेवन करते हैं तो इसमें काली मिर्च पाउडर को मिलाकर और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। जिन लोगों को नींबू से सर्दी होने का डर होता है इस डर को दूर करने के लिए काली मिर्च पर्याप्‍त है। 

 

Note - इन सभी चीज़ों का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या चिकित्सक से सलाह ज़रूर लें 

टॅग्स :वजन घटाएंहेल्थ टिप्सWeight Losshealth tips