लाइव न्यूज़ :

मोबाइल के बाद अब पेट्रोल की बारी, अंबानी पेट्रोल मिलेगा सस्ता

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 19, 2018 11:10 IST

Open in App
रिलायंस JIO टेलीकॉम में अपना सिक्का जमाने के बाद पेट्रोल पंप के कारोबार में भी डिस्काउंट के जरिए अन्य कंपनियों को चुनौती देने के बारे में सोच रही है। सूत्रों की मानें, तो रिलायंस इंडिया लिमिटेड के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 10 से 20 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। डिस्काउंट या यह रेट अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग होगा। मोबाईल डेटा की दुनिया में क्रांति लाने वाले अंबानी अब पेट्रोल-डीजल के क्षेत्र में प्राईस वार छेड़ सकते हैं। खबर है कि फ्री डेटा देकर दूरसंचार क्षेत्र की तमाम कंपनियों को अपनी दरें घटाने के लिए मजबूर करने वाले अंबानी बंधु पेट्रोल भी 20 रुपये तक सस्ता बेचेंगे। इससे अन्य पेट्रोलियम कंपनियों पर भी अपनी कीमतें कम रखने का दबाव बढ़ेगा। यदि रिलायंस के 1400 में से 1100 पेट्रोल पंपों जो काफी जगह खुल चुके हैं पर यह ट्रिक काम कर गया, तो वाहन चलाने वालो के लिए पेट्रोल की कीमते परेशानी की वजह नहीं रहेगी तेल विपणन कंपनी के एक सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर ने कहा, ‘हमने भी कई तरह की योजनाएं पेश की हैं। यह खुला बाजार है, लेकिन हमें बाजार हिस्सेदारी गंवाने का कोई खतरा नजर नहीं आ रहा।’ दूसरी ओर, एस्सार ऑयल मार्जिन को बनाये रखते हुए अपनी बाजार हिस्सेदारी को बरकरार रखने पर ध्यान दे रही है।
टॅग्स :रिलायंस जियोमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?