लाइव न्यूज़ :

Rhea Chakraborty and Sushant Singh Rajput: रिया चक्रवर्ती ने अपनी पोस्ट में कही ये बड़ी बात!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: July 14, 2020 15:00 IST

Open in App
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के ठीक एक महीने बाद एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपनी व्हाट्सअप की प्रोफाइल फोटो बदल दी है। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। जिसके बाद से लगातार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अब रिया ने सुशांत के साथ की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया एक महीने से सोशल मीडिया से दूर है और न ही उन्होंने किसी भी प्रकार के आरोपों का कोई जवाब दिया, लेकिन एक महीने बाद रिया ने सुशांत को खोने का दर्द बयान किया और तस्वीरों के साथ अपनी दिल की बात साझा की है। रिया की पोस्ट में दिखा दर्द सुशांत के साथ मस्ती भरे मूड की दो फोटो शेयर करते हुए रिया ने लिखा- "अभी भी अपने इमोशन्स से जूझ रही हूं। मेरे दिल में कभी न भर पाने वाला एक खालीपन है। तुम ही थे जिसने मुझे प्यार, उस की ताकत पर विश्वास दिलाया। तुमने मुझे सिखाया कि कैसे एक सरल सा मैथ्स का फॉर्मूला जीवन के अर्थ को समझा सकता है और मैं तुमसे वादा करती हूं कि मुझे तुमसे ही हर दिन सीखते रहना है। मैं कभी भी तुम्हारे साथ यहां नहीं आऊंगी। मुझे पता है कि तुम अब और अधिक शांति वाली जगह में हो। चांद, तारे, आकाशगंगाएँ खुली बांहों के साथ तुम जैसे सबसे बड़े फिजिसिस्ट का स्वागत करेंगे। संवेदना और खुशियों से भरे आकाश में अब तुम एक चमकते सितारे हो। मैं अपने शूटिंग स्टार का इंतजार करूंगी प्रतीक्षा करूंगी जो तुम्हें मुझ तक वापस लाने की मेरी दुआ कुबूल कर सके। दुनिया ने देखा है तुम सबसे अच्छे इंसान थे। मेरे शब्द हमारे प्यार को बता पाने के काबिल नहीं हैं। और मुझे लगता है कि तुम सच में इसका मतलब जानते थे जब तुमने कहा था कि यह हम दोनों से परे है। तुम खुले दिल से सबको पसंद करते थे, और अब तुमने मुझे दिखा दिया है कि हमारा प्यार वास्तव में सच में बढ़ता ही जा रहा है। शांति से रहो सुशी। तुम्हें खोए हुए 30 दिन बीत गए, लेकिन प्यार करने का एक पूरा जीवन बाकी है... हमेशा मुझसे जुड़े रहना। अनंत की ओर, और उसके बाद भी। सुशांत के साथ की डीपी लगाई सुशांत के निधन के बाद से रिया सोशल मीडिया से गायब हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने व्हाट्सअप की डीपी बदल ली है। फोटो में रिया और सुशांत को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। फोटो सेल्फी लग रही है। जिसमें सुशांत रिया के चेहरे पर अपना चेहरा रखे नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर काफी खुश भी नजर आ रहे हैं।
टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया