googleNewsNext

साल 2018 में फिर से शादी कर सकते हैं ऋतिक, दुल्हन का नाम जानकर चौंक जाएंगे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 19, 2018 09:02 PM2018-01-19T21:02:57+5:302018-01-19T21:03:39+5:30

बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन का उनकी पत्नी सुजैन खान से लगभग 3 साल पहले तलाक हुआ था। तलाक के बाव�..

बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन का उनकी पत्नी सुजैन खान से लगभग 3 साल पहले तलाक हुआ था। तलाक के बावजूद दोनों अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालर डिनर डेट, हॉलीडे, और फैमिली फंक्शन में नजर आ ही जाते हैं। इस ट्यूनिंग के बीच कई बार दोनों के पुनर्मिलन की अफवाहें सुनाई देती रहती हैं। मगर इस बार जो खबरें आ रही है वो आपको वाकई चौंका सकती है ऋतिक रोशन के एक करीबी दोस्त ने अंग्रेजी डेली 'डेक्कन क्रॉनिकल' को दिए इंटरव्यू में जो कहा वो आपको खुशी से रोमांचित कर देगा। उस दोस्त के मुताबिक, 'ऋतिक और सुजैन के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है। दोनों ने अपने इस रिश्ते के उस नाजुक धागे को पहचान लिया जहां से खटास की शुरुआत हुई थी। आप दोनों को थोड़ा समय दीजिए। वो दोबारा जल्द साथ में लौटेंगे' जब कंगना ने ऋतिक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे तो सुजैन ही सबसे पहले उनके साथ खड़ी नजर आई थीं। इसके पहले जब ऋतिक से जब दोबारा शादी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने बताया कि वो इसके बारे मे सोचा तक नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं बहुत खुश और संतुष्ट हूं। मैं प्यार से घिरा हुआ और क्रिएटिव तौर पर संतुष्ट हूं। मुझे नहीं लगता कि इस समय ऐसी कोई चीज है जिसे मैं मिस कर रहा हूं। शादी और सहचारिता तब होती है जब आपको कोई स्पेशल मिलता है। साथ ही शादी एक परिणाम है प्लान नहीं। इसलिए आप शादी करने की प्लानिंग नहीं कर सकते।

टॅग्स :ऋतिक रोशनHrithik Roshan