लाइव न्यूज़ :

जानिए किस राजनीतिक पार्टी को सपोर्ट कर रहे हैं अमिताभ बच्चन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 22, 2018 13:52 IST

Open in App
गांधी परिवार, कांग्रेस और बॉलीवुड के शहंशाह बच्चन परिवार का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है. कभी दोनों खासे करीबी रहे, फिर राहें जुदा हो गईं. अमिताभ बच्चन ने 2 फरवरी 2018 को अचानक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया. इसके बाद कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को भी फॉलो किया. बिग बी यहीं नहीं रुके, एक हफ्ते बाद 9 फरवरी को कांग्रेस पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल को भी अमिताभ बच्चन ने फॉलो कर लिया।राहुल गांधी ने तो अब तक बिग बी को ट्विटर पर फॉलो नहीं किया, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिसियल हैंडल पर सीनियर बच्चन को धन्यवाद देकर फॉलो कर लिया.बिग बी का अचानक उमड़ा कांग्रेस प्रेम था कि, थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. इसके बाद हाल में बिग बी ने पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल, सीपी जोशी, अजय माकन, प्रियंका चतुर्वेदी, संजय झा सरीखे नेताओं को भी अपने ट्विटर हैंडल पर फॉलो कर डाला. सिब्बल, चिदंबरम, जोशी जैसे ज़्यादातर वरिष्ठ नेताओं ने तो इस पर ज़्यादा तवज्जो नहीं दी, बाक़ी नेताओं ने बिग बी को अपने हैंडल पर फॉलो कर लिया.बिग बी ने कांग्रेस के प्रवक्ता और पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी को ट्विटर पर फॉलो किया. मनीष ने फौरन बिग बी के हैंडल पर जाकर धन्यवाद किया और अविश्वसनीय कहते लिखा क़ि, वो एक ज़माने में अमिताभ की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए 3 रूपये खर्च करते थे.|
टॅग्स :अमिताभ बच्चनकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया